देश के बहुत से हिस्सों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग सिर्फ धूप निकलने का इंतजार करते हैं और जैसे ही किसी दिन धूप निकलती है तो सीधा धूप सेकने बैठ जाते हैं। एक तो धूप में बैठने से गर्म महसूस होता है और साथ ही शरीर को ऊर्जा मिलती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों को फायदा मिलता है।

विटामिन डी

हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है जो धूप में बैठने से मिलता है। इससे एक तो हड्डियां स्वस्थ रहती हैं और साथ ही दांत भी। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों से बचाव होता है।

क्यों आती है धूप में बैठने से नींद?

आप ने बहुत बार महसूस किया होगा कि जब आप धूप में बैठते हैं तो नींद आनी शुरू हो जाती है और मजा आ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में हार्मोनल परिवर्तन और शारीरिक आराम मिलता है। आपको बता दें कि धूप में बैठने से दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन बनता है, जिससे मूड बेहतर होता है। ये हार्मोन तनाव को कम करता है। दिमाग में जब सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ता है तो शरीर शांत हो जाता है, जिसके चलते आराम सा महसूस होता है नींद आने लगती है।

धूप में बैठने के लाभ

धूप में बैठने से कोर्टिसोल का लेवल कम होने लगता है, जिससे शरीर शांत और आराम महसूस करता है और अच्छी नींद आती है। अगर कई बार ज्यादा मात्रा में धूप ली जाए तो सुस्ती होने लगती है तो ऐसे में संतुलित और पर्याप्त मात्रा में ही धूप लें। रोजाना धूप लेने से नींद की क्वालिटी बेहतर होती है इसलिए नियमित रूप से करीब 15 से 25 मिनट तक धूप में बैठना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *