आज का समय इतना तेज चल रहा है और लोग अपने आप को लेकर बहुत सतर्क हो गए हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी अच्छी दिखे, जिसके चलते वे जिम, योग और वेट लिफ्टिंग करते हैं। लेकिन कई बार वेट लिफ्टिंग करते वे कुछ मामूली गलतियां कर देते हैं जिस कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है

Warm-up

वेट लिफ्टिंग का शौक है या पहली बार वेट लिफ्टिंग करने जा रहे हैं तो सबसे पहले वार्म-अप जरूर करें। शुरूआत करने से पहले हमेशा वार्म-अप करें। वार्म-अप करते हैं तो मसल्स वेट उठाने के लिए तैयार हो जाती हैं और अगर नहीं करते तो चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।

वेट उठाने का गलत तरीका

वेट लिफ्टिंग की अगर आपकी तकनीक गलत है तो आपको नुकसान हो सकता है और इससे आपकी कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं। गलत तरीके से वेट उठाने पर चोट लगने का डर रहता है। सही तरीके से वेट लिफ्टिंग करने के लिए किसी ट्रेनर की मदद लें।

ज्यादा वजन उठाना

वेट लिफ्टिंग करते हुए ज्यादा खुश होकर गलती से ज्यादा वेट न उठाएं। जितनी अपनी क्षमता है उससे ज्यादा वजन उठाना खतरनाक हो सकता है। शुरूआत में हमेशा कम वजन से करें और उसके बाद धीरे-धीरे वजन को उठाएं।

दर्द हो तो नजरअंदाज न करें

वेट लिफ्टिंग करते वक्त अगर आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी या फिर दर्द महसूस हो रहा हो तो नजरअंदाज बिल्कुल न करें। दर्द को नजरअंदाज करते हैं तो चोट बढ़ सकती है। किसी भी तरह का दर्द तो सबसे पहले डॉक्टर को जरूर दिखाएं ताकि ज्यादा नुकसान न हो जाए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *