लोग आए दिन कुछ न कुछ ऐसा खा लेते हैं जिनसे उनकी तबियत बिगड़ जाती है। कभी तला-भुना खा लिया या कभी भूख से ज्यादा। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आपके लिए अमरूद की पत्तियां काफी फायदेमंद हो सकती है। रोजाना अमरूद की पत्तियों को चबाने से कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
त्वचा को बनाए चमकदार
आपको बता दें कि अमरूद की तरह ही अमरूद की पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद जाते हैं। अमरूद का पत्ता विटामिन सी का बहुत अच्छा स्त्रोत है, जिसके सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है। इसे खाने से त्वचा स्वस्थ रहती है साथ-साथ चमकदार भी।
पाचन बनाए बेहतर
इसकी पत्तियों में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और फिर बुढ़ापा जल्दी नहीं आता। इससे हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकत है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर करता है।
वजन करे कम
अमरूद की पत्तियां शरीर में मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न हो जाता है और आपका वजन घटता है।
दांतों के लिए फायदेमंद
रोजाना अमरूद की पत्तियां चबाने से मुंह में मौजूद खराब बैक्टीरिया कम हो जाते हैं और मुंह से आने वाली बदबू कम हो जाती है। इससे दांत क्लीन होते हैं और साथ ही मसूड़ों की सूजन, दांतों की दर्द से भी राहत मिलती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
