पेट में ट्यूमर होना कोई आम बात नहीं है। इसका मतलब है कि आपके पेट में कैंसर सेल्स का कलेक्शन हो चुका है। यह तब होते हैं जब हेल्दी सेल्स नियंत्रण से ही बाहर चले जाते हैं। पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर कहा जाता है। वहीं पेट का ट्यूमर पेट के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकता है लेकिन यह ज्यादातर पेट के अंदरुनी हिस्से में ज्यादा दिखता है। यदि इसका समय रहते इलाज न हो तो पेट में मौजूद ट्यूमर का आकार बढ़ता ही जाता है हालांकि कई बार सुबह उठने पर कुछ ऐसे लक्षण भी दिखते हैं जिन्हें बहुत से लोग इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए उन्हीं लक्षणों के बारे में बताते हैं।
भूख न लगना
यदि आपको भूख नहीं लगती तो यह किसी गंभीर बीमारी का इशारा भी हो सकता है। आपने कई बार देखा होगा कि स्ट्रेस या फिर मन खराब के चलते लोगों की भूख ही कम हो जाती है। वैसे ही यदि पेट में ट्यूमर हो तो भी भूख कम लगती है। पेट में ट्यूमर होने पर यह भी होता है कि थोड़ा सा खाना खाने के बाद ही पेट भर जाता है।

पेट में दर्द होते रहना
इस ट्यूमर के शुरुआती दिनों में लक्षण नहीं दिखते हालांकि आपको हल्का सा पेट में दर्द हो सकता है जिसको बहुत से लोग सामान्य ही समझते हैं या फिर पाचन से जुड़ी समस्याएं समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आपको पेट में दर्द होने के साथ-साथ और भी परेशानियां हो रही हैं जैसे कि उल्टी, भूख न लगना तो इसको हल्के में न लें। कई बार पेट में ट्यूमर होने के बाद भी आपको पेट में दर्द, सीने में जलन, जी मिचलाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
उल्टी होना
इस समस्या के कारण लोगों को बार-बार उल्टी की समस्या भी होने लगती है। यह भी पेट में ट्यूमर का लक्षण ही है। कुछ मामलों में ऐसा होता है कि व्यक्ति के पेट में ट्यूमर होने के कारण खाने-पीने और निगलने में समस्या हो सकती है वहीं पेट में ट्यूमर का शुरुआती लक्षण उल्टी नहीं होती परंतु यदि समय रहते आप समस्या का बचाव न करें तो व्यक्ति को उल्टी में खून भी आ सकता है।
ब्लोटिंग
यह भी एक आम समस्या है और कोई भी इससे जूझ सकता है। देर रात तक जागना सोने से पहले अनहेल्दी डाइट के कारण सुबह उठकर ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है लेकिन आप शायद यह न जानते हों कि सुबह ब्लोटिंग होना पेट में ट्यूमर का कारण भी बन सकती है। यदि आपको रोज ऐसा हो तो इसको हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।

थकान
पेट में ट्यूमर होने के कारण आपको थकान भी हो सकती है। व्यक्ति जो भी पोषक तत्व लेते है कैंसर सेल्स उनका इस्तेमाल कर लेते हैं जिसके कारण शरीर को एनर्जी के लिए जिन पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है वो उसे नहीं मिलते। ऐसे में शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है और थकान भी रहती है। इसके अलावा जिन लोगों को पेट में ट्यूमर हो वो ज्यादा शारीरिक काम भी नहीं कर सकते हैं क्योंकि उन्हें बाकी हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा रहता है। यह लक्षण भी ज्यादातर सुबह के समय दिखता है। सुबह दिन की शुरुआत कुछ लोग एनर्जी के साथ करते हैं तो वहीं कुछ लोगों की सुबह ही थकान के साथ होती है। थोड़ा सा काम करने पर भी वह थकान से भर जाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
