अक्सर सर्दियों में हमारी स्किन बाकी मौसम की तुलना में ज्यादा फटनी शुरू हो जाती है। ऐसा शुष्क मौसम की वजह से होता है जिससे स्किन की नमी छिन जाती है। साथ ही इस मौसम में लोग एड़ियों की गंदगी भी सही तरीके से साफ नहीं कर पाते और सफाई के कमी से एड़िया फटने लगती हैं तो इसलिए आपको यहां कुछ टिप्स दी गई हैं जिसकी मदद से फटी एड़ियों की समस्याओं में कमी आ सकती है।
Cracked Heels का इलाज
नारियल तेल
फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए रात में सोते समय नारियल तेल लगा लें और फिर मोजे पहनकर सो जाएं और सुबह उठकर फटी एड़ियों को रब करके साफ करें। इस वजह से फटी एड़ियों की हीलिंग में मदद मिलेगी। जब आप मोजे पहनते हैं तो उसकी गर्मी से हाइड्रेशन पैदा होती है और फिर नारियल तेल के साथ ये त्वचा को लंबे समय तक मॉइस्चराइज करता है। इस तरीके से आपकी त्वचा को लगातार हाइड्रेशन मिलती है और डेड सेल्स कम होते हैं, जिससे फटी एड़ियों का इलाज हो जाता है।
सरसों का तेल
आप रात में एड़ियों की हीलिंग के लिए सरसों का तेल भी लगा सकते हैं। ये तेल एक तो एंटीबैक्टीरियल हैं जो त्वचा में होने वाली किसी भी इंफेक्शन को कम करता है, साथ ही इसके अलावा सरसों के तेल के कण बहुत मोटे होते हैं जिससे फटी एड़ियां मॉइस्चराइज होती हैं। इसके आपको सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करना है और फिर एड़ियों पर लगा लेंना है।
एलोवेरा
पैरों को पहले अच्छे तरीके से साफ करे लें और फिर एलोवेरा लगा लें। एलोवेरा लगाने से एक तो आपकी स्किन मॉइस्चराइज होती है और साथ ही डेड सेल्स का सफाया भी। इसके लिए आपको करना ये है कि रात को पैरों में एलोवेरा जेल लगाएं और सो जाएं। इसके बाद सुबह उठकर एड़ियों को साफ कर लें और फिर शहद लगा लें। इस प्रकार से फटी एड़ियों को ठीक करने में ये घरेलू उपचार आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
