दो मुंह बालों की समस्या अक्सर लोगों को परेशान कर देती है, क्योंकि ये देखने में बहुत खराब लगते हैं।दूसरा, दो मुंहे बाल डेड सेल्स की तरह होते हैं जिनकी ग्रोथ बढ़ती भी नहीं है और समय के साथ-साथ ये और तेजी से खराब होने लगते हैं, फिर ट्रिमिंग की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले आप ये समझ लें कि दो मुंहे बाल होते क्यों हैं, इसके कारण और जानें दोमुंहे बालों के लिए कौन सा तेल बेस्ट रहेगा।

Split Ends होने के कारण

एक बार स्प्लिट एंड्स हो जाएं तो छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा तब होता है जब बालों के सिरे डिहाइड्रेटेड हो जाते हैं। इसके कारण बाल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं फिर कमज़ोर होकर टूटने लग जाते हैं। स्प्लिट एंड्स से आपके बाल रूखे और बेजान बन सकते हैं, साथ ही अगर इन्हें धोया जाए या ब्रश किया जाए तो भी ये खराब ही लगते हैं।

Best Oils for Split Ends

अखरोट का तेल

दो मुंह बालों के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल अच्छा हो सकता है। धोने के तुरंत बाद ही अखरोट के तेल की कुछ बूंदें बालों में लगा लें। इसे लगाने से आपके बाल मुलायम होंगे और सूखे सिरे कम हो जाएंगे। आपको बात दें कि अखरोट के तेल में विटामिन ई और ओमेगा-3 जैसे हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो कि बालों की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार हैं।

अखरोट के तेल को लगाने से बालों से सूखे सिरे को पोषण मिलता है और बाल अंदर से हेल्दी बनते हैं। अगर आपको रूसी या जलन जैसी स्कैल्प समस्याएं हैं तो अखरोट के तेल को सीधे अपने स्कैल्प पर लगाएं और इसे रात भर लगा रहने दें और अगली सुबह धो लें। याद रखें कि अपनी स्कैल्प की स्थिति के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करें।

आर्गन और जोजोबा तेल

अखरोट तेल के अलावा आप दो मुंहे बालों में आर्गन और जोजोबा तेल मिलाकर लगा सकते हैं और फिर बालों को गहराई से नमी देकर मजबूत बना सकते हैं। बालों की समय के साथ-साथ ट्रिमिंग करवाने पर भी दोमुंहे बालों की समस्या से बचा जा सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *