नारियल के तेल का हर कोई यूज करता है. चाहे चेहरे पर लगाना हो या बालों पर ये बहुत लाभकारी है। ये स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम भी करता है। साथ ही खाना बनाने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आजकल बाजार में मिलावटी प्रोड्क्ट्स ज्यादा मिलने लगे हैं और ऐसे में नारियल के तेल में भी मिलावट हो सकती है।

इसलिए आज आपको इस आर्टिकल में बताया जाएगा कि किस तरह आप मिलावटी तेल की जगह की घर पर ही असली नारियल तेल बना सकते हैं। नारियल की मदद से घर पर इसका 100% Pure तेल बना सकते हैं।

घर पर Pure नारियल तेल बनाने का तरीका

असली नारियल तेल बनाने के लिए आपको चाहिए 6-7 ताजे नारियल। सबसे पहले नारियल को फोड़कर पानी को अलग कर लें और शैल से नारियल को अलग निकाल लें। बाद में नारियल को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब जो टुकड़े किए हैं उन्हें एक मिक्सर जार में पानी के साथ डाल लें और एकदम बारीक पेस्ट बना लें।

अब जो पेस्ट तैयार हुआ है उसे अच्छी तरह कपड़े की मदद से छानकर कॉकोनट मिल्क यानी नारियल का दूध अलग कर लें। अब तैयार किया हुए कॉकोनट मिल्क को एक बार और छन्नी की मदद से छान लें। जो नारियल का दूध छाना हुआ है उसे किसी बड़े भगोने में रखें और इसे Cling wrap से अच्छी तरह ढककर किसी गर्म जगह पर रातभर के लिए छोड़ दें।

जब आप सुबह देखेंगे तो नारियल का दूध फर्मेंटेड हो चुका होगा। इसके बाद कुछ 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद चम्मच की मदद से फर्मेंटेड हुए नारियल के ठोस हिस्से को अलग निकाल लें। अब इस ठोस हिस्से को एक बार फिर Cling wrap से अच्छी तरह ढककर गर्म जगह पर 8 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें। अब जब समय बाद देखेंगे तो बाउल में तीन अलग-अलग लेयर बन चुकी होंगी और दूसरी लेयर नारियल के तेल की होगी।

अब पहली लेयर को अलग कर लें और दूसरी लेयर पर मौजूद तेल को निकाल लें। तेल निकालने के बाद छान लें और थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। लीजिए आपका 100% Pure नारियल का तेल तैयार है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *