सर्दियों में अक्सर त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो जाती है, क्योंकि शरीर में हाइड्रेशन की कमी होती है। आपको बता दें कि ठंडी हवा स्किन से नमी को छीन लेती है और फिर त्वचा को डिहाइड्रेटेड बना देती है। और हाइड्रेशन की कमी शरीर को सुस्त और डल बना देती है। साथ ही अगर नींद पूरी नहीं हुई तो दिनभर पाचनक्रिया प्रभावित रहती है। ऐसे में अगर आप ये चाय लेते हैं तो कई समस्याओं से बचाव हो सकता है। तो चलिए यहां जानते हैं कि कौन सी चाय है जो आपको दुरुस्त रखेगी।

काला नमक और गुड़ की चाय

काला नमक और गुड़ की चाय सेहत के लिए काफी लाभकारी है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी, दो चम्मच गुड़ पाउडर या एक टुकड़ा गुड़ का ले सकते हैं। अब इसे उबलने के लिए रखे दें, जब ये पकने लगे तो इसमें अदरक, इलायची और हल्दी पाउडर डालें। इसके बाद आखिर में हल्की सी चायपत्ती और फिर काला नमक डाल दें। जब चाय बन जाए तो इसे छान लें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाकर पी लें।

काला नमक और गुड़ की चाय पीने के फायदे

वेट लॉस

वेट लॉस के लिए भी ये चाय बहुत फायदेमंद है। इसलिए क्योंकि इस चाय को पीने से पाचन क्रिया में तेजी आती है और फिर डाइजेशन सही रहता है। फैट जल्दी से पचता है और वजन घटता है।

बॉडी डिटॉक्सीफायर

ये चाय बॉडी डिटॉक्सीफायर के रूप में भी काम करता है। काला नमक और गुड़ दोनों मिलकर शरीर की गंदगी को साफ करने और फिर आंतों की गंदगी कम करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि गुड़ गंदगी को को सोख लेता है और काला नमक शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाता है।

शरीर हाइड्रेटिड रहता है

काला नमक और गुड़ की चाय की मदद से शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाती है। काला नमक और गुड़ दोनों ही बॉटर रिटेंशन से बचाने और शरीर में पानी के लेवल को बैलेंस करने में मददगार है तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन में नमी बनी रहे तो काला नमक और गुड़ की चाय कारगर है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *