अक्सर हमारे बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह उठकर जो सोचा जाता है या किया जाता है, वे हमारे भविष्य तय करता है। इसलिए सुबह जल्दी उठने सलाह दी जाती है। अगर सुबह देर से उठते हैं और उठते ही नकारात्मक चीजों को देखते हैं तो पूरा दिन खराब जाता है और नकारात्मकता के साथ फ्रस्टेशन भरी रहती है। इसलिए लेख में आज ये बताया जा रहा है कि सुबह उठकर कौन सा काम करना चाहिए जिससे सफलता आपके कदम चूमे और आपकी तरक्की तेज हो जाए। बहुत खास है ये आर्टिकल आपके लिए तो अंत तक जरूर पढ़ें।

भगवान का धन्यवाद करना न भूलें

जैसे ही सबसे पहले उठे, भगवान का शुक्रिया करें। ईश्वर का आभार जताया जाता है तो मन में सकारात्मकता और संतोष की भावना रहती है। धन्यवाद कहते हैं तो एक तो अच्छी आदत बनती है साथ ही मानसिक शांति। आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

ब्रह्म मुहूर्त

अगर हम टाइम से सोएंगो और समय से ही जागेंगे तो हमारी सेहत काफी बढ़िया रहेगी। इसलिए आयुर्वेद में बतया गया है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना यानी सुबह चार बजे से 5:30 बजे के बीच उठना काफी अच्छा होता है। इसकी वजह से सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। इसके बाद अगर सुबह उठकर गुनगुना पीते हैं तो और भी ज्यादा फायदा होगा। इससे आपको एक अलग सी खुशी और पॉजिटिव वाइब्स मिलती है।

Morning Exercise

सुबह उठकर अगर एक्सरसाइज नहीं करी तोक क्या फायदा। सुबह एक्सरसाइज करने से बहुत फायदा होता है। इससे शरीर ऊर्जावान बनता है और दिनभर सक्रिय रहने में मदद मिलती है। वहीं सुबह की ताजी हवा में एक्सरसाइज की जाए तो मन शांत रहता है और ताजी हवा सांस लेने के मिलती है। मन शांत रहता है तो दिन का हर काम आसानी से हो जाता है। इसके साथ ध्यान भी लगा सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *