सेब की अक्सर तारीफ की जाती है और उसे सेहत का खजाना भी कहा जाता है। इसलिए ये कहावत बहुत फेमस है कि An apple a day keeps the doctor away यानी रोजाना एक सेब खाने से आप स्वस्थ रहेंगे और आपको डॉक्टर के पास कम जाना पड़ेगा। लेकिन इसकी सिर्फ एक ही दिक्कत है कि इसे काटने के बाद ये जल्दी काला पड़ जाता है। पेरेंट्स अपने बच्चों को लंच में सेब देना पसंद करते हैं, ताकि वे हेल्दी खाए लेकिन सुबह का काटा हुआ सेब लंच तक काला पड़ जाता है, फिर उसे खाने का मन नहीं करता।

अगर आपके बच्चे भी अक्सर ऐसा करते हैं तो इस आर्टिकल तो जरूर पड़ें, क्योंकि ये आपके काम आने वाला है। यहां हम आपको ऐसी ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आप सेब के काले होने की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

काटने के बाद सेब काला क्यों पड़ता है?

सेब काटने के बाद इसिलए काला पड़ता है क्योंकि ऑक्सीडेशन हो जाती है।जब सेब को काटा जाता है, तो उसमें मौजूद एंजाइम पॉलीफेनोल ऑक्सीडेज (PPO) सक्रिय हो जाते हैं। ये ऑक्सीजन के साथ मिलकर सेब के अंदर के पॉलीफेनोल्स को ऑक्सीडाइज करता है, जिससे सेब का रंग बदलकर काला या भूरा हो जाता है। काला सेब दिखने में जरूर खराब लगता है, लेकिन खाने में सुरक्षित ही होता है।

सेब काला न पड़े इसलिए अपनाएं ये टिप्स

काला सेब नहीं चाहते तो सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धो लें और स्लाइस में काट लें। इसके बाद कटे हुए एप्पल पर नींबू का रस छिड़ककर अच्‍छी तरह से टॉस कर दें। साइट्रिक एसिड सेब को हवा में रिएक्‍ट करने से बचाता है औप इससे सेब जल्दी काला नहीं पड़ता।

इसके अलावा सेब के साथ आपको नींबू का खट्टे स्वाद नहीं लेना तो सेब को धोकर काट लें। एक बाउल में थोड़ा पानी लें और इसमें थोड़ा काला नमक डालकर चला लें। इसके बाद सेब की जो स्लाइस काटी हैं पानी में डालें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें। 2 मिनट के बाद सेब को दुबारा बाहर निकाल लें। इसकी मदद से भी सेब काला नहीं पड़ेगा। अगर आप ये टिप्स आपनाते हैं तो अब बच्चा सेब खाने में नखरे नहीं दिखाएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *