दिनभर लगातार काम के बाद इंसान सोचता है कि रात को वे आराम से नींद लेगा, लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी समस्याएं नींद में बाधा बन जाती है और रात को सही तरह सोया नहीं जाता। जिसके चलते नींद पूरी नहीं हो पाती और अगल दिन मूड खराब हो जाता है, काम में मन नहीं लगता और नींद आती रहती है। ऐसे में अगर रात के समय पैरों में दर्द या अकड़क महसूस होती है तो आपको दिक्क्त हो सकती है और ठंड के मौसम में ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है ताकि रात को आपको अच्छी नींद आए और पैरों का दर्द भी खत्म हो जाए।
पत्ता गोभी

जी आपने सही पढ़ा, पैरों का दर्द दूर करने में पत्तागोभी असरदार है। दर्द कम करने के लिए आपको पत्तागोभी के कुछ पत्ते लेने हैं और इसे दर्द होने वाले हिस्से पर बांध लेना है। इसे लगाने के कुछ समय बाद ही आपका दर्द कम होने लगेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। ये ट्रिक खासकर बड़े-बुजुर्ग ज्वाइंट में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल सकते हैं।
कैसे कम होता है दर्द?
कुछ शोध के नतीजे ये बताते हैं कि पत्तागोभी के पत्तों में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और दर्द से राहत दिलाते हैं। साथ ही इनमें कुछ आवश्यक अमीनो एसिड भी होते हैं, जो रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और इससे आपको दर्द से राहत मिल सकती है।
बेहतर परिणाम के लिए
वहीं अगर आप बेहतर नतीजे चाहते हैं तो पत्तागोभी के पत्तों को एल्युमिनियम फ़ॉइल के बीच में रखकर गर्म कर सकते हैं और फिर दर्द वाले हिस्से पर बांध सकते हैं। इसके अलावा पैरों की सिकाई भी कर सकते हैं। इस तरीके से आपको जल्दी आराम मिल सकता है और सुकून से सो पाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
