आजकल हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा सबसे सुंदर दिखे, जिसके लिए कई तरह के नुस्खे अपनाएं जाते हैं। चेहरे की हर एक चोज को अलग से दिखाना चाहते हैं ताकि लोग देखे और देखते ही रह जाए। जिसके लिए सर्जरी करवाई जाती है। बात अगर पलकों की करें तो हर महिला की चाहत होती है कि उनकी पलकें खूब लंबी और घनी हों। अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है। यहां आपको कुछ ऐसे मेकअप हैक्स बताए जा रहे हैं जो आपकी पलकों को मसकारा लगाने से भी लंबा और घना दिखा सकते हैं।
इन तरीकों से दिखाएं पलकों को लंबा और घना
Castor Oil
इसे लगाने के लिए आपको किसी चीज की जरूरत नहीं है, सिर्फ कैस्टर ऑयल चाहिए। पलकों को लिफ्ट करने और लंबा दिखाने के लिए कैस्टर ऑयल सबसे अच्छा तरीका रहेगा। तेल को अपनी उंगलियों की टिप पर थोड़ी मात्रा में लगाएं और पलकों पर लगाते हुए ऊपर की ओर लिफ्ट करें। ये करने से आपकी पलके लंबी और घनी नजर आने लगेंगी।
कैस्टर ऑयल में विटामिन ई और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पलकों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देते हैं। आप पलकों पर एलोवेरा जेल लगाकर भी इन्हें घना दिखा सकते हैं। एलोवेरा जेल पलकों के रोम को पोषण देने का काम करता है, जिससे भी ये लंबे और घने नजर आने लगते हैं।
Vaseline Petroleum Jelly
वैसलीन का इस्तेमाल सर्दियों में सबसे ज्यादा बड़ जाता है। फटी एडियों और फटे होंठों की हील करने से लेकर बॉडी में नमी को बनाए रखने तक इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बहुत कम ऐसे लोग हैं जो जानते होंगे कि वैसलीन आपकी पलकों को लंबा और घना दिखाने में भी मदद कर सकती है। आपको बता दें कि पेट्रोलियम जेली पलकों के बालों की जड़ों में नमी को सील करते हुए उन्हें एक लिफ्ट देती है। इससे पलके लंबी और कर्ली दिखाई देने लगती हैं।
इसके अलावा पेट्रोलियम जेली पलकों के झड़ने को रोकने और उन्हें टूटने से बचाने में भी मदद करती है। जिससे ये नेचुरली लंबी होने लगती हैं। ऐसे में अब आप मसकारे की जगह वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
