आप कभी न कभी ऐसे लोग से मिलें होंगे या आपके घर में ही होंगे कि हमेशा अपने आप को सही मानना, उनके सामने सब गलत और बेकार हो और ऐसे लोगों को नार्सिस्ट कहते हैं। वे हमेशा अपने मुंह मियां मिट्ठू बनेंगे। इन लोगों के सामने आपको कुछ नहीं समझता। आपको तो ये लोग पागल लगेंगे लेकिन इनके लिए ये बहुत समझदार हैं।
आसान भाषा में बताएं तो जिन्हें लगता है कि वे सबसे बेहतर हैं, पूरी दुनिया उनके इर्द-गिर्द घूमती है, उनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं है और उनके बिना उनके आसपास मौजूद लोगों का कोई वजूद नहीं है, ऐसे लोग नार्सिसिट कहलाते हैं। ऐसे लोग खुद ही अपनी तारीफ करते रहते हैं और दूसरों से सुनना भी पसंद करते हैं। और जब ऐसे लोग आपका पार्टनर बन जाए तो साथ रहना मुश्किल हो जाता है। वे आपको ही नीचा महसूस करवाएंगे। इसलिए हम यहां आपको नार्सिसिस्ट पार्टनर से डील करने के कुछ खास टिप्स लाएं हैं, जिससे आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है।
Narcissistic Personality Disorder
नार्सिसिस्ट और नार्सिसिज्म होना एक तरह की मानसिक स्थिति है। इसे नार्सिसिस्टिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर कहते हैं। इसमें इंसान जरूरत से ज्यादा अपनी तारीफ सुनना पसंद करता है। उन्हें हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना पसंद होता है। सबसे ऊपर वे खुद को मानते हैं और जब उन्हें लगता है कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा, कोई उनपर ध्यान नहीं दे रहा तो वे बर्दाशत नहीं कर पाते और सहानुभूति हासिल करने के लिए कुछ भी करना शुरू कर देते हैं।
Narcissist पार्टनर से इस तरह करें डील
सबसे पहले अपनी सीमाओं को बनाएं। अपने पार्टनर से बात करें और पूरी तरह बता दें कि आपको किस हद तक क्या चीजें ठीक लगती हैं और क्या नहीं।
हर मुद्दे पर खुलकर बात करें। उन्हें बताएं कि आप भी उनके साथ जुड़े हैं और अपने ध्यान देने के साथ उनपर भी ध्यान दे, उनकी भी भावनाओं को समझें।
अपने आपको और आत्म सम्मान को महत्व दें, क्योंकि आपका नार्सिसिस्ट पार्टनर आपको बात-बात कर खुद से कम दिखाने या आप में कमियां निकालने की कोशिश कर सकता है। लेकिन अगर आपको स्थिति गंभीर लगे या आपको खुद पर दबाव महसूस हो तो ऐसे में किसी एक्सपर्ट से मिलना ठीक रहेगा।
