हनी ट्रैप फिर से चर्चा में आ गया है। हाल ही में कर्नाटक के विधानसभा के मंत्री के. एन. राजन्ना ने खुलासा किया कि राज्य में 48 लोग हनी ट्रैप का शिकार हो गए हैं और इनमें कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इस मामले के बाद से ही कर्नाटक के विधायकों ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के राजनीति में किसी साजिश के चलते हनी ट्रैप का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Honey Trap
आपको बता दें कि हनी ट्रैप एक खास तरह की जासूसी टेक्निक है। इसमें एक व्यक्ति को महिला या पुरुष का इस्तेमाल करके फंसाया जाता है। इसका मकसद किसी तरह की जरूरी जानकारी निकलवाना है। वैसे अक्सर हनी ट्रैप में खूबसूरत लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है। वे अपनी खूबसूरती के जाल में टार्गेट फंसाती है और फिर फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए ब्लैकमेल करती हैं।
बचने का तरीका

. सबसे पहले अनजान लोगों से सावधान हो जाएं। उनसे बात करने से पहले सावधानी जरूर बरतें। कुछ भी बताना शुरू न कर दें।
. जैसा कि आपको ऊपर बताया कि कुछ भी पर्सनल जानकारी शेयर न करें। पर्सनल जानकारी- जैसे कि पता, फोन नंबर, या वित्तीय जानकारी, किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
. पूरा ध्यान रखें कि अनजान लोगों के साथ अकेले न रहें। खासकर उन्हें अच्छी तरह से नहीं जानते तो।
. बहुत जरूरी है कि आप सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती या कोई पर्सनल जानकारी शेयर करते हैं तो सावधान रहें।
. पूरा ध्यान रखें कि अनजान लिंक या किसी भी ईमेल पर क्लिक न करें। ऐसे अनजान लिंक या ईमेल मैलवेयर या फ़िशिंग हमलों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
. बिल्कुल भी अपना पासवर्ड और पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
