लड़का हो या लड़की दोनों ही चाहते हैं कि उनका पार्टनर समझदार, मददगार, और ईमानदार हो। लेकिन कई बार इंसान को पहचानने में गलती हो जाती है और सब खराब हो जाता है। फिर आप रेड फ्लैग को आकर्षित कर लेते हैं। जिस तरह रेड फ्लैग के लिए संकेत हैं, जो अक्सर आप लोग नजरअंदाज कर देते हैं, वैसे ही ग्रीन फ्लैग के लिए भी है। इसलिए यहां आपको कुछ आदतों के बारे में बताया जाएगा जो बताती हैं कि आपका पार्टनर ग्रीन फ्लैग है या नहीं।
Respect and Support
किसी रिश्ते में जरूरी चीज होती है, सम्मान। सम्मान रिश्तों की नींव होती है। जब आपका पार्टनर आपके सपनों, विचारों, और पर्सनल लिमिट्स का सम्मान करे तो ये एक ग्रीन फ्लैग है। वे हर हालात में आपका साथ देंगे और आपकी कामयाबी उनकी कामयाबी होगी।
Time and Priority
जब आपका पार्टनर आपको वक्त और आपके साथ समय बिताए तो ये इशारा करता है कि वो रिश्ते को गंभीरता से लेते हैं। बिजी होने पर भी आपको पूरा समय मिले और अहमियत भी तो ये ग्रीन फ्लैग है।
Positive नजरिया
अगर आपका पार्टनर ग्रीन फ्लैग होगा तो वे हर हालात में पॉजिटिव रहते होंगे। अपनी लाइफ को बैलेंस रखने के साथ-साथ आपको भी समय-समय पर मोटिवेट करता होगा। ये उनकी सेल्फ डिपेंडेंसी होगी जो ये दिखाती है कि वो रिश्ते में डिपेंड रहने के बजाय सपोर्ट भी करता है।
अपनी गलतियों को हमेशा मानना
जो साथी आपके लिए सही होगा वे हमेशा अपनी गलतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहेगा और सुधारेगा भी। वह आपकी आलोचना को नकारात्मक रूप में लेने के बजाय, इसे एक अवसर के रूप में देखेगा ताकि रिश्ता खराब न हो।
Transparency in Communication
जो पार्टनर ग्रीन फ्लैग होगा वे हमेशा खुला और ईमानदार होगा। अपनी भावनाओं और विचारों को साफ तौर से शेयर करेगा और साथ ही आपके विचारों को भी अहमियत देगा। जब आपका पार्टनर हर मुद्दे पर कम्यूनिकेशन करता है और परेशानियो को हल करने की कोशिश करता है, तो ये एक बड़ा पॉजिटिव साइन है तो ऐसे में इसे जानें न दें, अपने पास रख लें।
