आजकल बहुत से नए शब्द लोग बोलना शुरू हो गए हैं खासकर जेन ज़ी। कुछ शब्द ऐसे होते हैं कि पहले उनका इस्तेमाल किसी और चीज के लिए किया जाता था और समय के साथ-साथ बदलाव के कारण किसी और चीज के लिए। बात अगर रिलेशनशिप की करें तो काफी नए शब्द आ चुके हैं, जिनमें से एक है ‘फबिंग’। फबिंग बहुत से लोग बोलते हैं और इसे रिलेशनशिप से जोड़कर ज्यादा देखा जाता है। जेन ज़ी के शब्द और उनके मतलब बहुत ही कम लोगों को समझ आते हैं। लोग उन्हें पागल समझते हैं, लेकिन लोगों को कौन बताए कि वो चीजें ट्रेंड भी बन जाती हैं। अगर आपको भी शब्द और उनके मतलब समझ नहीं आते तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां आपको फबिंग का मतलब बताया जाएगा।

Phubbing

ये शब्द फोन और स्नबिंग शब्दों के मेल से बना है। फोन का मतलब तो आप जानते ही हैं, स्नबिंग का मतलब अनादर या अनदेखा करना होता है। अगर आसान भाषा में कहें तो ये एक ऐसी आदत है, जिसमें व्यक्ति किसी से बात करते समय उससे ज्यादा अपने फोन पर ध्यान देता है। इसका मतलब सामने वाला आपसे बात कर रहा है तो आप अपने फोन में लगे हुए हैं।

रिश्तों पर फबिंग बिहेवियर का असर

मोबाइल फोन तो आजकल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज बन गई है। इसी से हमारा दिन होता है और इसी से ही रात। लेकिन अगर फबिंग बिहेवियर की बात करें तो जाहिर सी बात है कि आपके पार्टनर के लिए अपमानजनक हो सकता है। इससे रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

हर वक्त आप पार्टनर की जगह फोन पर ध्यान देंगे तो कौन आपसे खुश होगा। पार्टनर के साथ होते हुए भी अपने फोन पर ध्यान देना, कोई जरूरत बात हो तो फोन पर लगे रहना तो बुरा तो लगेगा ही। आपके साथ ऐसा कोई करेगा तो पता चलेगा। अगर फबिंग की यही आदत रही तो विश्वास में कमी का कारण आपका रिश्ता टूट सकता है। और रिश्ते में वैसे भी विश्वास बहुत बड़ी चीज है। ऐसी ही हरकतें रहीं तो इससे आपके पार्टनर को ट्रस्ट इशू हो सकते हैं।

रिश्ता मजबूत बनाने का उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता हो तो फबिंग बिहेवियर से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। जब भी आप अपने पार्टनर से बात करें तो फोन को कम ही चलाएं और उस पर ज्यादा फोकस करें। उसकी बातें पूरी ध्यान से सुनें। आपका पार्टनर अकेला महसूस नहीं करना चाहिए। छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दो। महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करो और अपनी राय दो। इससे आपका रिश्ता खुशहाल रहेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *