किसी भी तरह की बीमारी का खतरा कम करने के लिए वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। वेट लॉस करने के लिए आजकल काफी लोग डाइट प्लान भी फॉलो कर रहे हैं। ये वेट लॉस जर्नी में फ्यूल की तरह काम करता है। ऐसे में यदि आप भी हेल्दी तरीके से वेट लॉस करना चाहते हैं तो उसके लिए डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह जरुर लें, क्योंकि इसे आपकी बॉडी और लाइफस्टाइल के अनुसार, ही बनाया जाता है लेकिन कुछ लोग डाइट प्लान फॉलो करने के दौरान कंफ्यूज रहते हैं। उन्हें ये समझ नहीं आता कि ये डाइट प्लान उनके लिए सही है या फिर नहीं। ऐसे में यह कैसे पहचानें की डाइट प्लान काम कर रही है या नहीं? इस आर्टिकल के जरिए आपको इसी बारे में बताते हैं। एक्सपर्ट नूरी की मानें तो आपको डाइट प्लान फॉलो करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DCE5fVLyUV4/?utm_source=ig_web_copy_link
हर महीने 2-4kg वजन कम करें
एक हेल्दी वेट लॉस प्लान वही है जिसमें आप हफ्ते में 500 ग्राम से लेकर महीने में 2-4 किलो तक वजन कम कर पाएं लेकिन यदि आपका वजन इससे कम या ज्यादा लूज हो तो यह प्लान आपके शरीर को सूट नहीं कर रहा। यदि आपका वजन इससे ज्यादा या कम हो रहा है तो यह बॉडी के लिए हेल्दी नहीं है क्योंकि ऐसे में बॉडी से प्रोटीन कंटेंट लूज होता है जिसके कारण शरीर में कमजोरी आ सकती है और आपको थकावट शुरू हो जाएगी। ऐसे में आपको अपने एक्सपर्ट्स से इस बारे में बात जरुरी करें।
बॉडी में हेल्दी बदलाव दिखना
अगर आप सही वेट लॉस प्लान फॉलो कर रहे हैं तो आपकी बॉडी में हेल्दी बदलाव जरुर दिखेंगे। आपकी पीरियड्स साइकिल रेगुलर रहेगी, स्किन और हेयर हेल्थ इम्प्रूव होगी, स्लीप रूटीन अच्छा होगा, मूड और स्लीप क्वालिटी अच्छी होगी। अगर आपको ये बदलाव दिख रहे हैं तो आपका वेट लॉस प्लान सही है।

बॉडी की बेसिक नीड्स पूरी होना
अगर डाइट प्लान बनाते समय आपके एक्सपर्ट्स ने कई टेस्ट करवाएं हैं और उसके बाद प्लान बनाया है, तो यह डाइट प्लान आपके लिए सही है। इसके साथ ही, यदि इस डाइट प्लान के जरिए आपकी हार्मोनल नीड्स, न्यूट्रिशनल नीड्स और फिजिकल नीड्स भी पूरी हो रही हैं तो भी यह डाइट प्लान आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद है।
फैट परसेंटेज जरुर गिनें
कई बार लोगों को यह पता नहीं होता कि उनका फैट कंटेंट कितना है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करके करके फैट परसेंटेज काउंट जरुर करें क्योंकि इससे आप जान पाएंगे कि कितना फैट लॉस करना आपकी बॉडी के लिए कितना हेल्दी रहेगा साथ ही, कितना फैट परसेंटेज आपको अवॉइड करना चाहिए।

इस बात का भी रखें ध्यान
अगर आपको अपने वेट लॉस प्लान में ये चीजें दिख रही हैं तो आप सही वेट लॉस प्लान फॉलो कर रहे हैं।
