हम अपने शरीर के साथ-साथ मुंह की भी सफाई रखते हैं। जिस कारण हम रोज सुबह और रात को सोने से पहले एक बार ब्रश जरूर करते हैं, लेकिन कई बार इन चीजों के इस्तेमाल से भी मुंह में बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स रह जाते हैं और इनका मुंह से बाहर रहना बहुत जरूरी है। अगर मुंह में बैक्टीरिया फैल गया तो वहां से शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंच सकता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ उपाय लाए हैं जिनकी मदद से आप अपने मुंह को बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स-फ्री रख सकते हैं।
जीभ साफ करना
आप अपनी जीभ को जीभ खुरचने से साफ कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से जीभ की सतह से बैक्टीरिया का निर्माण, खाद्य कण और मृत कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं। अगर जीभ खुरचना नहीं है तो एक लचीली नीम की टहनी को यू आकार देकर उसे मोड़कर जीभ खुरचनी के रूप में यूज कर सकते हैं।
Mouthwash
ब्रश के बाद आप अपने मुंह को माउथवॉश से साफ कर सकते हैं। माउथवॉश के लिए आप दो से तीन लौंग, एक मुट्ठी पुदीना और अजमोद के पत्तों को लें, सभी को एक साथ एक कप में पानी के साथ उबाल लें। दिन में कम से कम दो बार इससे कुल्ला जरूर करें। आपको बता दें कि पुदीने के कीटाणुनाशक और जीवाणुरोधी गुण मुंह में बैक्टीरिया के विकास को रोकते हैं और साथ ही लौंग और अजमोद जिसे हम पार्स्ले कहते हैं, सांसों से आनेवाली गंध से छुटकारा दिलाती है।
ऑयल पुलिंग
इसे करने के लिए आप अपने मुंह में कम से कम 15, 20 मिनट के लिए एक टेबलस्पून ऑर्गैनिक ऑयल रखें। ऐसा करने से मुंह में मौजूद ख़राब बैक्टीरिया को कम करने, दांतों से दाग़-धब्बों को हटाने और टॉक्सिन्स से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। शुरू में आप आधा टीस्पून ऑयल और 2 मिनट का समय लें और बाद में अपने हिसाब से करते रहें। जब ये प्रक्रिया हो जाए तो इसे थूक दें और गर्म पानी से कुल्ला कर लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
