बाल इंसान की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। बाल आपके चेहरे को एक अलग सा लुक देते हैं। इनकी देखभाल में भी बहुत सा पैसा खर्च किया जाता है। बहुत से लोग एक-दो महीनों में अपने बालों के लिए पार्लर जाते हैं, जहां हजारों और लाखों में पैसे खर्च करके आते हैं। लेकिन कई बार बालों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, खासकर ऑयली स्कैल्प वाले लोगों के लिए। जिनका स्कैल्प ऑयली होता है उनके बाल 2 दिनों में ही चिपचिपे और गंदे होने लग जाते हैं।
काम के चलते बहुत बार ऐसा होता है कि लोग रोज बाल धोने के लिए समय नहीं निकाल पाते। इसके लिए भी एक उपाय है, ड्राई शैंपू। इसका आजकल खूब चलन चल रहा है। ड्राई शैंपू बिना बालों को धोए मिनटों में बालों से तेल को सोखकर वॉल्यूम देने का काम करता है। इसकी मदद से आपका समय बचेगा और चिपचिपे बालों में वॉल्यूम बढ़ेगा। बाजारों में तो कई तरह के ड्राई शैंपू मिल जाते हैं, लेकिन अगर घर बनाना चाहते हैं तो वो भी तैयार किया जा सकता है। इसका सबसे अच्छा तरीका नीता अंबानी के हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
बनाने का तरीका
हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर के मुताबिक ड्राई शैंपू के लिए 2 चीजों की जरूरत होगी। एक एरोरूट पाउडर और दो खूशबू के लिए गुलाब की सूखी हुई पत्तियां या ड्राई लैवेंडर। अब एक खाली स्प्रे बोतल में एरोरूट पाउडर को भरें, इसके बाद एक टी बैग में सूखी गुलाब की पत्तियां या लैवेंडर को भरकर बोतल में डाल दें। बस आपका ड्राई शैंपू तैयार है। चिपचिपे बालों पर सीधा स्प्रे कर सकते हैं।
कैसे काम करेगा शैंपू
हेयर स्टाइलिस्ट का कहना है कि एरोरूट पाउडर में स्टार्च होता है, जो बालों से सीबम यानी तेल को पूरी तरह सोख लेता है। जिसकी वजह से बाल फ्रैश नजर आते हैं। और वहीं स्टार्च हेयर फाइबर को अलग कर देता है, जिससे बालों में वॉल्यूम आता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
