सुबह उठते ही भागदौड़ शुरू हो जाती है। किसी ने काम पर जाना है, किसी ने स्कूल या कॉलेज या किसी ने घर के सारे काम करने है, ऐसे में सारा दिन काम करने के बाद आपको रात को सोने का ही समय मिलता है। आपकी बॉडी और दिमाग को तो आराम मिला ही नहीं। लेकिन इसके लिए कुछ लोग होते हैं जो रात को सोने से पहले पूरे दिन की थकावट और स्ट्रेस को कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।
कुछ लोग रात को योग करते हैं और कुछ सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाते हैं। इन सबके अलावा आप पूरे दिन की थकावट और तनाव को कम करने के लिए रात को सोने से पहले तिल के तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं।
क्या फायदा होगा?

तिल का तेल यानि Sesame Oil एक आयुर्वेदिक तेल है। इससे अगर शरीर की मालिश की जाए तो बहुत आराम मिलता है। ये तेल शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से लाभ पहुंचाता है।
अगर रात को सोने से पहले तिल के तेल से शरीर की मालिश की जाए तो शरीर का तापमान बैलेंस रहता है। सर्दी के मौसम में इससे मालिश करने से बहुत लाभ मिलेगा, क्योंकि आपका शरीर गर्म रहेगा। रोज इससे मालिश करते हैं तो नसें शांत रहती हैं और तनाव कम होता है। रात को सोने से पहले तिल के तेल से पैरों की मालिश जरूर करें ताकि आपको गहरी और अच्छी नींद आ सके।
शरीर होता है Detoxify
अगर रात को सोने से पहले आप तिल के तेल से मालिश करते हैं तो आपका शरीर डिटॉक्सीफाई होगा और साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। जब आप तिल के तेल से मालिश करेंगे तो तेल त्वचा के जरिए अवशोषित होता है और शरीर के अंगों को भी स्वस्थ रखता है।
इसके प्रयोग से आपकी स्किन भी ग्लो करेगी। ये एक तरह से स्किन के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है और त्वचा से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
