बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती और बेबाक बयानों के कारण भी वह चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में कुछ दिन पहले उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने मंजुलिका के रोल से लोगों को खूब इंप्रेस किया। भुलैया मूवी के अलावा विद्या बालन ने अपनी फिटनेस और वेट लॉस के कारण काफी तारीफें बटौरी हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने बिना किसी एक्सरसाइज और योग किए सिर्फ डाइट की मदद से अपना वजन घटाया है।
मोटापे के कारण हुई थी ट्रोल
एक्ट्रेस विद्या बालन के वेट लॉस और फिटनेस को देखकर फैंस काफी हैरान रह गए है। ऐसे में एक्ट्रेस एक इंटरव्यू में अपने बॉडी इमेज और वेट लॉस के बार में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे अपने वजन को लेकर वह कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस न सिर्फ ट्रोल हुई हैं, बल्कि उन्होंने पतली होने का दबाव भी महसूस किया है। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वजन कम करने की उन्होंने कई बार कोशिश भी की, लेकिन कुछ समय बाद वे दोबारा अपने पहले वाले वजन पर वापस आ जाती थी।

डाइट के साथ कम किया वजन
विद्या बालन ने कहा कि- आप सभी यह जानते हैं कि मैंने पतला होने के लिए कितनी मेहनत की है। अपने वजन को कम करने के लिए मैंने पागलों की तरह डाइटिंग की और बहुत एक्सरसाइज भी किया और कभी-कभी तो मेरा वजन कम हो जाता था, लेकिन फिर वापस आ जाता था। इस साल मैं, चेन्नई में अमुरा (अमुरा हेल्थ) नाम के एक पोषण ग्रूप से मिली जिन्होंने मुझे बताया कि मेरा वजन फैट नहीं, सिर्फ सूजन है इसलिए, मुझे वेट लॉस करने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने शरीर की सूजन कम करना जरूरी है। जिसके बाद उन्होने मेरी डाइट से ऐसे खाद्य पदार्थों को हटा दिया, जो मुझे सूट नहीं कर रहे थे। मैंने अपनी डाइट से पालक और लौकी जैसे फूड्स को हटा दिया। हमें लगता है कि सभी सब्जियां स्वस्थ होती है, लेकिन ऐसा नहीं है, आपको यह पता होना जरूरी है कि आपको कौन-सी सब्जियां सूट कर रही हैं, और कौन-सी नहीं।”
एक्सरसाइज को भी किया शामिल
लंबे समय से वजन कम करने के लिए विद्या बालन ने डाइटिंग के साथ एक्सरसाइज और अन्य शारीरिक गतिविधियां भी की। लेकिन उनके वजन बढ़ने का कारण शरीर की सूजन थी, जिसे कम करने के लिए उन्होंने अपनी डाइट से कुछ फूड्स को हटा दिया है और अब वे फिट नजर आ रही हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C7o5qULt4NY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
