आजकल वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या के कारण हमारी स्किन पर भी इसका बुरा असर होता है। धूल-मिट्टी, धुआं और हानिकारक कण हवा में मौजूद रहते हैं जो त्वचा पर चिपक जाते हैं और धीरे-धीरे स्किन की पोर्स को ब्‍लॉक कर देते हैं। इससे कील-मुंहासे और स्किन इरिटेशन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर जब हम बाहर निकलते हैं तो हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व स्किन पर तुरंत असर करते हैं और त्वचा को डल और बेजान बना देते हैं। प्रदूषण से स्किन को बचाने के लिए एक खास स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी है ताकि स्किन हेल्दी और क्लीन रहे। इन आसान से टिप्स को फॉलो करके आप प्रदूषण के असर से अपनी त्वचा को बचा सकते हैं और स्किन को हेल्‍दी बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन 5 स्किन केयर टिप्स के बारे में।

एंटीऑक्सीडेंट सीरम इस्तेमाल करें

यह स्किन को प्रदूषण के हानिकारक असर से बचाने में मदद करेंगे। विटामिन-सी और ई युक्त सीरम स्किन के डैमेज को ठीक करने के साथ ही इसे फ्रेशनेस फील कराने में भी मदद करेगा, जिससे स्किन ज्यादा हेल्दी रहेगी।

मॉइश्चराइजर का इस्‍तेमाल करें

प्रदूषण के कारण स्किन ड्राई और डल हो सकती है। ऐसे में मॉइश्चराइजर स्किन को हाइड्रेट रखेगा और स्‍क‍िन का ग्‍लो बढ़ाएगा। हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुनें जो पोर्स को बंद न करे और स्किन को प्रदूषण से बचा पाएंगे।

त्‍वचा को साफ करें

प्रदूषण से स्किन पर जमी गंदगी और धूल को हटाने के लिए त्‍वचा को क्‍लीन करना बहुत जरूरी है। दिन में कम से कम दो बार स्किन को क्‍लीन करें, इससे पोर्स खुलेंगे और गंदगी बाहर निकलेगी, जिससे कील-मुंहासे होने की संभावना भी कम होगी।

चेहरे को कवर जरुर करें

जब भी प्रदूषण ज्‍यादा हो तो चेहरे को कवर करना सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आप मास्क या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। यह स्किन को सीधे प्रदूषण के संपर्क में आने से बचाएगा और गंदगी से सेफ्टी भी देगा।

सनस्क्रीन लगाएं

वायु प्रदूषण और सूर्य की किरणें मिलकर स्किन पर बुरा असर डालती हैं ऐसे में कम से कम एसपीएफ-30 वाला सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें यह स्किन को यूवी रेज और प्रदूषण से बचाने में मदद करेगा।

न करें ये गलतियां

. चेहरे पर गंदगी के साथ न सोएं दिनभर की धूल और गंदगी से स्किन डल हो सकती है ऐसे में सोने से पहले फेस क्लींजर से चेहरे को साफ करना न भूलें।

. स्किन पर ज्‍यादा स्क्रब करने से नाजुक परतें खराब हो जाएंगी ऐसे में हफ्ते में एक या दो बार ही हल्का स्क्रब करें।

. शरीर में पानी की कमी से स्किन ड्राई होगी इसलिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं, ताकि स्किन अंदर से हाइड्रेट रह सके।

इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप आप प्रदूषण के कारण होने वाले कील-मुंहासे और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं। प्रदूषण का लेवल चाहे कितना भी हो स्किन की सही देखभाल करके आप उसे सेफ और हेल्दी रख सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *