बढ़े हुए वजन से परेशान हैं? तो काफी लोग कम वजन से भी परेशान हैं। उनका शरीर दुबला-पतला होता है, जिस कारण उन्हें तंग किया जाता है या अलग अलग नाम दे दिए जाते हैं। जो जाहिर से बात है किसी को भी पसंद नहीं आएगा। ऐसे में इंसान अपने आप ही खुद को दूसरों से कम मानना शुरू हो जाता है और आत्मविश्वास खत्म हो जाता है। वे सारा समय चिंता में डूबे रहते हैं। ऐसे में आप लोगों के लिए सर्दियां काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इन चीजों को फॉलो कर आप आसानी से अपने वेट को बढ़ा सकते हैं।

खाली पेट गुड़ के पानी का सेवन

हर रोज सुबह आप खाली पेट गुड़ के पानी का सेवन करें। रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक गुड़ का टुकड़े डाल दें, जिसे आप सुबह पी लें। गुड़ में अच्छी मात्रा में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है, जिससे शरीर को काफी लाभ मिल सकता है।

गाजर का हलवा

गादर के हलवे से भी वजन बढ़ाया जा सकता है। आपको पता ही होगा कि गाजर के हलवे को बनाते समय कई चीजें डाली जाती हैं जो वेट को बढ़ाने में अहम रोल निभाती हैं। हलवे में घी,चीनी, ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं, जो फैट और कैलोरी से भरपूर होते हैं।

अंडों का सेवन

सर्दी के मौसम में अगर अंडे खाए जाए तो काफी लाभकारी माना जाता है। आपको बता दें कि एक अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन होता है और ये वजन बढ़ाने में काफी अहम रोल निभा सकता है। आप इसे उबाल कर या ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं ।

केले का सेवन

केले में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कैलोरी इनटेक बढ़ता है और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। आप इसके साथ एक गिलास दूध भी ले सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *