हेल्थ को ठीक रखना चाहते हैं तो रात को सही तरह सोना बहुत जरूरी है। यदि रात को अच्छी नींद लेंगे तो ही सुबह उठने की अच्छी रूटीन बन पाएगी। लेकिन बहुत कम ऐसे लोग हैं जो इस रूटीन को फॉलो कर पाते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो देर रात तक जागते रहते हैं और काफी देर बाद सोते हैं, फिर सुबह अलार्म से जागते हैं और मंटीपल अलार्म लगाते हैं।

आपको बता दें कि अगर आप भी सुबह उठने के लिए अलार्म लगाते हैं तो आपके स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। यहां आप जानेंगे कि अलार्म लगाकर सोने से क्या साइड इफैक्ट्स होते हैं और इसके बारे में सद्गुरु की क्या राय है।
अलार्म बिगाड़ता है आपके हार्मोन्स
बहुत सी रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि रात को अलार्म लगाकर सोने से नींद की क्वालिटी बिगड़ती है। रात को अगर आप सात से आठ घंटे की नींद लेते हैं तो बहुत अच्छी बात है। लेकिन जब आप रात को अलार्म लगा देते हैं तो नींद पूरी नहीं हो पाती। इससे आपकी नींद का कोटा कम हो जाता है। जिसकी वजह से आपको पूरे दिन में थकावट महसूस होती है। और बहुत बार इससे हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है।
नींद की कमी से हो सकता है डिप्रेशन
नींद की खराब क्वालिटी आपके मेंटल हेल्थ पर असर डालती है। नींद की कमी रहती है तो दिन भर अजीब सा महसूस होता है, आप चिड़चिड़े रहते हैं, काम करने में मन नहीं लगता। और आपको बता दें कि नींद की कमी डिप्रेशन और एंजायटी जैसी भी समस्या भी पैदा कर सकती है।
सद्गुरु की राय
सद्गुरु का कहना है कि समय से सोना और जागना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं, अगर अलार्म से अचानक जागते हैं तो ये अच्छा तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप लंबे समय तक अलार्म से उठते रहेंगे तो कुछ समय बाद आपको शारीरिक समस्याएं पैदा हो जाएंगी। इसलिए अभी से अपनी दिनचर्या को बदलें ताकि आगे जाकर आपको कोई समस्या न हो।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
