हर कोई चाहता है कि उसके बाल लम्बे और घने हो। इसके लिए काफी कोशिशें भी की जाती हैं। बहुत से प्रोडक्ट्स भी यूज किए जाते हैं जो बहुत बार धोखा दे देते हैं और आपके पैसे भी बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो यहां आपको आपके काम की चीज मिल सकती है। यहां आपको हेयर ग्रोथ को तेज करने के लिए कुछ उपाय बताए जाएंगे।

डर्मा रोलर (Derma Roller)

एक्सपर्ट्स बालों की लंबाई को बढ़ावा देने के लिए डर्मा रोलर के इस्तेमाल को फायदेमंद बताते हैं। आपको बता दें कि डर्मा रोलर एक हेयर टूल होता है, जिसमें छोटे-छोटे नीडल्स मौजूद होते हैं। जिसे बालों पर रोल किया जाता है और स्कैल्प पर माइक्रो पंक्चर इफेक्ट क्रिएट होता है।

प्रोटीन (Protein)

डॉक्टर्स बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन को बहुत जरूरी मानते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाल प्रोटीन से ही बने होते हैं तो ऐसे में हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए प्रोटीन का सेवन सबसे जरूरी है। शरीर में भी आपको प्रोटीन लेने की जरूरत है।

विटामिन (Vitamin)

कुछ खास विटामिन होते हैं जो हेयर ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे कि विटामिन डी, विटामिन बी12, विटामिन सी, विटामिन ई। इन सबकी सही मात्रा का बने रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में इन जरूरी विटामिन की कमी न होने दें और कोशिश रखें कि शरीर में सारी चीजें पूरी मात्रा में ही हो।

मिनोक्सिडिल (Minoxidil)

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिनोक्सिडिल का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में योगदान कर सकता है। जब हेयर फॉल हो तो मिनोक्सिडिल का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि मिनोक्सिडिल हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय करने में योगदान करता है, जिससे बालों का विकास होता है। लेकिन ध्यान रखें कि इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि अलग अलग लोगों में मिनोक्सिडिल का प्रभाव अलग होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *