देवउठनी एकादशी की पूजा इस साल 12 नवंबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस दिन शादी के मंगल काम भी शुरु जाते हैं। इस पूजा में गन्ना खास भूमिका निभाता है।

गन्ने से होती है पूजा

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए गन्ने की मदद से ही मंडप सजाया जाता है। इसी दिन से किसान गन्नों की फसल काटना शुरु करते हैं। ऐसे में आज हम आपको गन्ने खाने से सेहत को होने वाले ढेरों फायदे बताते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

गन्ने में ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं इसमें आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-बी1, राइबोफ्लेविन और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा में मौजूद होती है। इससे शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

गन्ने में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। गन्ने के सेवन से आप खुद को कई मौसमी और बीमारियों व इंफेक्शन से बचाव होगा।

ड्राई स्किन से होगा छुटकारा

इस समस्या से बचने के लिए आप गन्ने का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। ये दोनों ही शरीर और स्किन को हाइड्रेट रखेगा ऐसे में आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी।

एनर्जी होगी बूस्ट

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक मौजूद होते हैं। ये दोनों ही पोषक तत्व शरीर में एनर्जी बूस्ट करने में मदद करेगा। इससे आप सारा दिन एक्टिव रहेंगे।

पाचन बनेगा मजबूत

गन्ने में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ेगा। ऐसे में वजन घटाना आसान हो जाएगा और पाचन तंत्र को भी कई समस्याओं से बचाया जा सकेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *