न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर ऐसा कैंसर है जो कि न्यूरोएंडोक्राइन नाम की विशेष कोशिकाओं में शुरु होता है। इन कोशिकाओं में तंत्रिका कोशिकाओं और हार्मोन उत्पादक कोशिकाओं के जैसे लक्षण होते हैं। यह कैंसर बहुत ही दुर्लभ होता है और शरीर में कहीं भी हो सकता है। खासतौर पर फेफड़े, अपेंडिक्स, छोटी आंत, मलाश्य और अग्नाश्य में यह कैंसर होता है। आज विश्व न्यूरोएंड्रोक्राइन दिवस मनाया जा रहा है ऐसे में आपको बताते हैं कि इसके लक्षण और कारण क्या हैं। आइए जानते हैं।

कितनी तरह के होते हैं न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर

यह कैंसर कई तरह का होता है। कुछ धीरे-धीरे होता है और कुछ बहुत ही तेजी से बढ़ते हैं। कुछ न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर एक्स्ट्रा हार्मोन का उत्पादन करते हैं उन्हें कार्यात्मक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यमर कहते हैं। वहीं ऐसे कैंसर जो हार्मोन जारी नहीं करते उन्हें लक्षण पैदा करने के लिए पूरे हार्मोन नहीं मिलते उनको नॉनफंक्शनल न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर कहते हैं।

लक्षण

इसके शुरुआत में लक्षण नहीं दिखते हालांकि आपके द्वारा अनुभव किए जा सकने वाले लक्षण आपके ट्यूमर की जगह या फिर एक्स्ट्रा हार्मोन पैदा करते हैं। ऐसे में इसके कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे कि ट्यूमर बढ़ने के कारण

. दर्द

. त्वचा के नीचे एक बढ़ती हुई गांठ महसूस होना

. थकान महसूस होना

. बिना कुछ किए वजन कम होना

वहीं जब न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर एक्स्ट्रा हार्मोन पैदा करते तो उसके कुछ लक्षण दिखते हैं जैसे

. त्वचा का लाल होना

. दस्त

. जल्दी पेशाब आना

. प्यास लगना

. चक्कर आना

. अस्थिरता

. स्किन पर लाल चकत्ते होना

कारण

इसका कोई मुख्य कारण नहीं है। यह कैंसर न्यूरोएंडोक्राइन कोशिकाओं में शुरु होता है जिसमें तंत्रिका कोशिकाओं और हार्मोन उत्पादक कोशिकाओं के लक्षण एक ही जैसे होते हैं। यह कोशिकाएं पूरे शरीर में मौजूद होती हैं। यह कैंसर तब शुरु होता है जब न्यूरोएंडोक्राइन कोशिकाएं अपनी डीएनए में बदलाव करती हैं। कोशिाकओं के अंदर डीएनए में निर्देश होते हैं जो कोशिका को बताते हैं कि क्या करना है। कुछ न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर बहुत धीरे-धीरे बढ़ते हैं। अन्य आक्रामक कैंसर जो शरीर के समान टिश्यू पर आक्रमण करते हैं उन्हें नष्ट कर देते हैं या शरीर के अन्य भागों में फैल जाते हैं।

बचाव

जब आपको कोई भी लक्षण या शरीर में कोई समस्या हो तो एक बार डॉक्टर को दिखाएं। समय पर कैंसर का पता लगाकर इसका इलाज करवाया जा सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *