यह तो हम सभी जानते हैं कि खान-पान का सेहत के साथ सीधा कनेक्शन है। हम जैसा भी खाना खाते हैं हमारा शरीर उसी के अनुसार, काम करता है। यदि आप ताजा और हल्का खाना खाएंगे तो आपकी बॉडी भी एक्टिव रहेगी लेकिन यदि आप अपने हर मील में भारी खाना खाएंगे, तो इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ेगा। खराब खान-पान ही शरीर में बीमारियां पैदा करने की वजह बनता हैं इन्हीं में शामिल होते हैं इंफ्लेमेटरी फूड्स। इंफ्लेमेटरी फूड्स में जंक, प्रोसेस्ड, नॉन-वेज और फ्राइड फूड शामिल होते हैं। अगर आप डेली डाइट में किसी न किसी रूप में इसका सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को बहुत नुकसान होगा। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DCEiyRqtSWR/?utm_source=ig_web_copy_link
रोज इंफ्लेमेटरी फूड्स खाना सेहत के लिए नुकसानदायक
यदि आप इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे कि जंक, प्रोसेस्ड, नॉन-वेज और फ्राइड फूड किसी न किसी रूप में खाते हैं तो इससे आपके पूरे शरीर को नुकसान होगा। इसके कारण पेट में मौजूद कोलन में छाले होना लग जाते हैं इसके कारण पेट की परत में भी सूजन आने लगती है और बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है।
इन बीमारियों की वजह बनेंगे इंफ्लेमेटरी फूड्स
पाइल्स
रोज जंक और मसालेदार खाना-खाने के कारण पेट में सूजन आ सकती है। इसके कारण शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छाले हो सकते हैं। लंबे समय में यह पाइल्स की समस्या होने का कारण भी बनेगा ।
उल्टी और चक्कर आना
इंफ्लेमेटरी फूड्स शरीर में सिर्फ टॉक्सिन्स बढ़ाते हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते। ये सिर्फ शरीर में कैलोरी बढ़ाते हैं। इनके सेवन से आपको, उल्टी और चक्कर आने जैसी समस्याएं होगी।

पाचन संबंधी समस्याएं
लंबे समय तक इंफ्लेमेटरी फूड्स खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं होगी। इसके कारण आपको ब्लोटिंग, एसिडिटी, कब्ज, अपच और पेट दर्द रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
क्रोनिक डिजीज
यदि आप डेली डाइट में इंफ्लेमेटरी फूड्स खाते हैं तो इससे आपको क्रोनिक डिजीज का खतरा होगा। ऐसे में आपको हार्ट डिजीज, टाइप-2 डायबिटीज और कैंसर जैसी समस्याएं होगी। लंबे समय में इन चीजों के सेवन से शरीर में टॉक्सिन जमा होंगे। इसके कारण हार्मोन्स इंबैलेंस होंगे और बीमारियों का खतरा होगा।
इम्यून सिस्टम हो जाएगा स्लो
रोज इंफ्लेमेटरी फूड्स खाने से आपकी बॉडी में क्रोनिक इंफ्लेमेशन आएगी। ऐसे में आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और आपको इंफेक्शन का खतरा होगा। इसके कारण आपको ऑटोइम्यून डिजीज का खतरा होगा। धीरे-धीरे ये इम्यून सिस्टम को स्लो करने के कारण बनेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
. इन सभी हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचने के लिए इन इंफ्लेमेटरी फूड्स को पूरी तरह अवॉइड करें।
. अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियां शामिल करें। इसके साथ ही सात्विक डाइट फॉलो करें।

. अपनी डाइट में जंक और प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें। कम मसालेदार खाना खाएं और अपने खाने का समय तय रखें।
