कुछ लोग रोज माउथवॉश के लिए लिस्टरिन कूल मिंट इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यदि आप भी इसका इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। अब एक नए मामले में लिस्टरिन माउथवॉश और कैंसर के बीच संबंध को लेकर चर्चा हो रही है। इस मामले में लिस्टरिन बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) पर केस भी किया गया गया है। दावा किया गया है कि लिस्टरिन माउथवॉश के कुछ बैक्टीरिया जैसे स्ट्रेप्टोकोकस एंजिनोसस और फ्यूसोबैक्टीरियम न्यूक्लिएटम को बढ़ावा देते हैं। इतना ही नहीं इसमें मौजूद बेंजाल्कोनियम क्लोराइड नाम का केमिकल कैंसर का कारण बनता है। यह कैमिकल माउथवॉश में मुंह के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है लेकिन क्या सच में लिस्टरिन माउथवॉश कैंसर का कारण बन सकता है। आज आपको इस बारे में बताएंगे आइए जानते हैं।
लिस्टरिन माउथवॉश से इस कैंसर का खतरा
लिस्टरिन माउथवॉश को लेकर दावा किया गया है कि इसमें मौजूद केमिकल्स से माउथ, सिर और गर्दन के कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा है। इतना ही नहीं इससे ब्रेस्ट, पैंक्रियाज, एसोफैगल और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर का भी जोखिम है।

क्या सच में लिस्टरिन माउथवॉश से कैंसर का खतरा
टिकटॉक-इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर और सर्टिफाइड सर्जन डॉक्टर Karen Zaghiyan के अनुसार, फ्यूसोबैक्टीरिया एक ओरल बैक्टीरिया है जो किसी के कोलन के अंदर और कोलोरेक्टल कैंसर के अंदर क्यों होगा? हालांकि, लिस्टरीन के खिलाफ मुकदमा वास्तव में क्या है, यह एक अन्य रिपोर्ट में भी सामने आया, जो इसी साल गर्मी में आई थी। उसमें बताया गया था कि जो कोई दिन में दो बार लिस्टेरिन माउथवॉश करता है, उसमें का उपयोग करते हैं उनके ओरल कैविटी में फ्यूसोबैक्टीरियम की संख्या ज्यादा होती है। इससे घबराना नहीं है क्योंकि लिस्टरीन और कैंसर के बीच कोई सीधा संबंध दिखाने वाला फैक्ट नहीं है। इस केस में किया गए दावे पर अभी ज्यादा स्टडी की जरूरत है।
लिस्टरिन माउथवॉश का इस्तेमाल करना क्यों चाहिए?
इस मामले में डॉक्टर्स की सलाह है कि लिस्टरिन माउथवॉश का इस्तेमाल करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप भी लिस्टरिन माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, माउथवॉश का इस्तेमाल इसके लेबल पर दी गई गाइडलाइन के हिसाब से ही करें।

