कंडीशनर को लेकर लोग बहुत सोचते हैं कि कहीं इसे लगाने से बाल डैमेज न हो जाए या सफेद न हो जाए। अब कई लोग ये भी सोचते हैं कि कंडीशनर की वजह से बाल रफ और ड्राई हो जाते हैं, ऐसे में ये आर्टिकल हम आपके लिए लाए हैं ताकि आपकी कंफ्यूजन दूर हो सके।
Conditioner
कंडीशनर में एमोलिएंट और सिलिकॉन जैसे मॉइस्चराइजिंग एजेंट पाए जाते हैं। इसकी मदद से स्प्लिट एंड्स सॉफ्ट होते हैं और बालों में नमी भर जाती है। ध्यान रखें कि कंडीशनर को अपने बालों की लंबाई, उनके वॉल्यूम के हिसाब से इस्तेमाल करें। बालों की देखभाल करनी है तो कंडीशनर जरूरी है। इससे हेयर्स हेल्दी , शाइनी और स्मूथ बनते हैं, साथ ही न्यूट्रीशन भी मिलता है। शैम्पू का काम गंदगी और तेल को हटाकर स्कैल्प को साफ करने का होता है।
कंडीशनर बालों को उलझने से बचाता है, जिसकी वजह से बाल कम टूटते हैं। रेगुलर यूज से बालों में इलास्टिसिटी आती है और प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
बालों की शील्ड
कंडीशनर का इस्तेमाल करेंगे तो आपके हेयर्स को एक शील्ड मिलेगी। ये बालों को यूवी रेज, पॉल्यूशन और हीट से बचाता है। इसलिए कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो अब से शुरू करें। अगर आपके बालों में कलर है तो भी ये रंग को फीका होने से बचाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बालों के क्यूटिकल टाइट होते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
