कई लोग नियम के अनुसार कबूतरों को खाना और पानी देते हैं। इसके पीछे की वजह बेजुबान पक्षियों के प्रति प्यार की भावना और पुण्य कमाने का विचार भी हो सकता है। खैर वजह कुछ भी हो लेकिन इससे कबूतरों का पेट भर जाएगा, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कबतूरों के कारण से आपके अच्छे कर्मों में भले ही बढ़ोतरी हो लेकिन शरीर को नुकसान भी होगा। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कबूतरों के बीट होने वाली समस्याओं के बारे में बताएंगे।
कबूतर फैलाएंगे ये बीमारी
कबूतरों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये कबूतर लोगों के घरों में घुसने लगे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कबूतरों के कारण कई समस्याएं फैलेगी।

लिवर होगा फेल
कबूतर की बीट के कारण फैलने वाली इन समस्याओं को यदि समय रहते और सही तरह से इलाज न करवाया जाए तो लिवर फैल होने की गंभीर समस्या भी हो सकती है।
कबूतर की बीट से फैलेगी इंफेक्शन
कबूतरों की बीट में कुछ ऐसे जर्म्स और बैक्टीरिया होते हैं जो हवा में मिल जाते हैं। ये बैक्टीरिया सांस लेते समय व्यक्ति के शरीर में पहुंच जाते हैं जिसके कारण लिवर समेत कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
2 तरह की इंफेक्शन फैलेगी
कबूतरों की बीट से 2 तरह की इंफेक्शन फैलती है पहला फंग्ल और दूसरा बैक्टीरियल। इससे शरीर को कई छोटी बड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

इस बात का रखें ध्यान
आपको कबूतरों को कम ही खाना खिलाना चाहिए। साथ ही छत, बालकनी में सफाई का खास ध्यान रखें और कबूतरों से दूरी ही बनाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
