केल का नाम बहुत से लोगों ने सुना होगा और बहुतों ने नहीं। केल एक बेतरीन हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे अक्सर सुपरफूड के तौर पर भी माना जाता है। कुछ सालों से ये काफी चलन में है। सलाद में भी इसका प्रयोग किया जाता है। चलिए जानते हैं इसके कुछ फायदों के बारे में।
केल खाने के लाभ
मजबूत हड्डियां
हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है और केल इसका एक बढ़िया सोर्स है। जो लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस है उनके लिए केल बहुत फायजेमंद साबित हो सकता है।
हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
इसमें काफी ज्यादा फाइबर पाया जाता है जिससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है।
Antioxidants
एंटीऑक्सिडेंट्स के रिच सोर्स में से एक केल है। इसमें क्वेरसेटिन और केम्पफेरोल पाए जाते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन जैसी परेशानियों से निपटने में मदद करते हैं।
Nutrients
केल में न्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इसमें विटामिन ए, सी, के, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। हेल्दी डाइट रखनी है तो केल को जरूर शामिल करें। इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स काफी कम पाया जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
