जब लोगों के नए रिश्ते बनते हैं तो वे कोशिश करते हैं कि सबकुछ एकसाथ ही झोंक दें। लेकिन कभी-कभी सबकुछ झोंकने के चक्कर में ऐसी ग़लतियां हो जाती हैं, जो आगे भारी पड़ जाती हैं। आज हम उन्हीं गलतियों पर बात जिससे आपका नया रिश्ता खराब हो सकता है।

पुराने से नए की तुलना

आगे बढ़ने के लिए पीछे की सारी चीजें, आदतें और लोगों को भूलना पड़ता है। माना कि पुरानी चीजें भूलना आसान नहीं है, लेकिन नए रिश्ते में जा रहे हैं तो पूर्व प्रेमी या प्रेमिका को दिमाग़ में ही रखें, ज़ुबान परन लाएं।
इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो पुराने रिश्तों को अपने नए रिश्तों के साथ जोड़ने लगते हैं जो गलत है। और अगर अपने पार्टनर से इसका जिक्र करते हैं तो गड़बड़ियां होनी शुरू हो जाती हैं। कोई भी पसंद नहीं करेगा अगर आप उसकी तुलना किसी से करेंगे। इसलिए आगे बढ़ें।

हर बार रिश्ते को बचाने का प्रयास सिर्फ आपने करना

रिश्तों में लड़ाई झगड़ा होना एक आम बात है। इसलिए सलाह दी जाती हैं कि अपने ईगो बगल में रखकर आपको पार्टनर से सुलह कर लेनी चाहिए। लेकिन अगर रिश्तें में सिर्फ एक इंसान ही अपनी ईगो को बगल में रखने रहा है तो खराब बात है। इस बारे में अपने पार्टनर से जरूर बात करें। हमेशा आप ही रिश्ते को बचाने के लिए हमेशा झुकते हैं तो आगे चलकर आपके रिश्तों में ढेर सारी प्रॉब्लम्स आ सकती हैं।

जल्दबाज़ी मचा देना

अक्सर लोग ये कहते हैं कि रिश्ता लंबा चाहते हैं तो संभल-संभलकर आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन आजकल की पीढ़ी थोड़ी ज्यादा ही तेज है। जब भी किसी के प्रति आकर्षित होते हैं, अगले स्टेप के बारे में सोचने लगते हैं। चाहे वे फिर दोस्ती को रिश्ते का नाम देना हो या रिश्ते में जल्द सेक्स संबंध बनाना हो या साथ रहने के सपने देखना हो। सलाह लेना पसंद करेंगे तो रिश्ते को पकने के लिए समय दें। हर चीज के लिए पूरा समय निकालें। जल्दबाज़ी मचाने के चक्कर में कहीं आप ऐसे फ़ैक्ट्स को नज़रअंदाज़ न कर दें, जो आगे चलकर पछतावे का कारण बने।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *