पुरुष भी इंसान हैं, वे भी रो सकते हैं। ये तो सिर्फ समाज ने ऐसा बना दिया है कि पुरुष रो नहीं सकते, पुरुष भी दिल खोलकर रोते हैं। उनके रोने के कोई भी कारण हो सकते हैं, जैसे कि इमोशनल फ़िल्म देखते समय, अपने पेट्स के बीमार होने पर। बहुत बार ऐसा होता है कि अपने पार्टनर के सामने टफ दिखने के चक्कर में वे नहीं रोते, लेकिन जब आप उनकी ओर देख नहीं रही होती तब वे चुपचाप रो लेते हैं। रोना बताता है कि दुनिया के सामने मज़बूत होने का दिखावा करते रहने के बावजूद वे दिल से अब भी उतने ही कोमल और संवेदनशील हैं।

क्या आपको ऐसा लगता है कि रिश्ते में एक साथ रहने पर आपका पार्टनर आपको सब कुछ बताता है? अगर ऐसा सोचते हैं तो आप गलत है। कभी भी कोई किसी के सामने खुली किताब नहीं होता, कुछ न कुछ तो जरूर छिपा होता है। लोगों का कहना है कि महिलाएं बहुत रहस्यमयी होती हैं, लेकिन अगर असलियत की बात करें तो पुरुष उनसे कई गुना ज्यादा रहस्यमयी हैं। आप कह सकते हैं कि अपने आप को बचाने के लिए पुरुषों ने महिलाओं को रहस्यमयी बता दिया। तो यहां जानें कुछ चीजें जो पुरष आपको भी नहीं बताते।

दूसरी लड़कियों/महिलाओं को देखना

इसे आप गलत तरीके से न सोचें। कोई भी हॉट और आकर्षक लड़की होगी तो देखना स्वाभाविक है। वे जरूर देखेंगे चाहे आपसे नज़रें बचाकर। वो ये पता ही नहीं चलने देंगे कि उन्होंने किसी को देखा है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं हुआ कि आपसे बेवफ़ाई हुई है या उस लड़की के पीछे जाना चाहते हैं। लेकिन अगर वो किसी को टेक्स मैसेज भेजें या फ़्लर्ट करें तो ज़रूर आपको सोचना चाहिए।

पुरुषों को भी देखना

इसका मतलब ये नहीं हुआ कि आपका पार्टनर बाइसेक्शुअल है। ये आम बात है कि पुरुष उन पुरुषों पर भी नज़र फेरते हैं, जो देखने में अच्छे लगते हैं। लेकिन सेक्शुअली अट्रैक्ट नहीं होते, या तो वे प्रशंसा से देखेंगे या ईर्ष्या से।

हस्तमैथुन करना

शादी के बाद भी पुरुष हस्तमैथुन करते हैं। जब कभी आप बहुत ज्यादा बिज़ी हो या किसी वजह से घर या शहर से बाहर गई हों और उन पर ध्यान न दे पा रही हों तो वे ऐसा करते हैं। ये चिंता का विषय नहीं है, इससे उनकी सेक्शुऐलिटी पर कोई असर नहीं पड़ता।

सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर की जासूसी करना

आपको क्या लगता है कि सिर्फ आप ही अपने पार्टनर के अकाउंट्स को खंगालती हैं? जी नहीं, आपका पार्टनर भी ऐसा ही करता है। वे देखते हैं कि आप किन्हें-किन्हें फ़ॉलो करती हैं। कौन सी पोस्ट्स हैं या कमेंट्स और आप किन-किन लोगों की पोस्ट्स लाइक करती हैं या कमेंट्स करती हैं। किन से बातें करती हैं। इन सबकी जानकारी वे भी रखते हैं।

रोना

पुरुष भी इंसान हैं, वे भी रो सकते हैं। ये तो सिर्फ समाज ने ऐसा बना दिया है कि पुरुष रो नहीं सकते, पुरुष भी दिल खोलकर रोते हैं। उनके रोने के कोई भी कारण हो सकते हैं, जैसे कि इमोशनल फ़िल्म देखते समय, अपने पेट्स के बीमार होने पर। बहुत बार ऐसा होता है कि अपने पार्टनर के सामने टफ दिखने के चक्कर में वे नहीं रोते, लेकिन जब आप उनकी ओर देख नहीं रही होती तब वे चुपचाप रो लेते हैं। रोना बताता है कि दुनिया के सामने मज़बूत होने का दिखावा करते रहने के बावजूद वे दिल से अब भी उतने ही कोमल और संवेदनशील हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *