हुकअप कल्चर काफी समय से चलन में है। इसकी वजह से बहुत से लोगों की मदद भी हुई है क्योंकि इसमें बिना किसी इमोशनल अटैचमेंट के सेक्स करने की आज़ादी होती है। कैज़ुअल सेक्स नहीं कहना चाहते तो हुकअप कह सकते हैं। बहुत से लोग इसे करते हैं।

इसे करना तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन कहते हैं न हर चीज फ्री में नहीं आती तो ऐसे ही इसके भी साइड इफ़ेक्ट्स हैं। इसकी मदद से बहुत से लोग जहां सेक्शुअली लिबरेटेड फ़ील करते हैं, वहीं ऐसे लोगों की तादात भी कम नहीं है, जो इस तरह के सेक्शुअल रिलेशन बनाकर निराश भी होते हैं तो इसलिए आज हम हुकअप कल्चर के साइड इफ़ेक्ट्स पर बात करेंगे।

भावनाओं के साथ खेलना

ऐसे रिश्ते जो होते हैं उनकी पहली शर्त यही होती है कि मामला केवल सेक्स तक रहेगा, इमोशन्स नहीं जुड़ने चाहिए। लेकिन हमारा दिल को बहुत भोला होता है, वे दिमाग़ से बनाई जानेवाली इस तरह की शर्तों को स्वीकार नहीं करता। बिना किसी भावनाओं के सेक्स करना, अपनी भावनाओं के साथ अत्याचार करने जैसा है। ऐसे में आप लगातार अपनी भावनाओं को इग्नोर करते रहते हैं। जिसके बाद एक समय ऐसा आएगा जब आप किसी भी तरह के कमिटेड रिश्ते से ख़ुद डरने लगेंगे।

रिश्तों पर भरोसा न रहना

जब आप इन चीजों में शुरू हो जाते हैं तो आपके मन में ये बात घर करने लगती है कि रिश्ते ज़रूरी नहीं होते या रिश्ते हमेशा नहीं टिकते। इसी वजह से जब लोग हुकअप सेक्स के बाद किसी से दिल लगा बैठते हैं तो अपने दिल को समझा-बुझाकर रिश्ते में पड़ने से बचते हैं। एक समय ऐसा आएगा जब आपको ख़ुद रिश्तों पर भरोसा नहीं होगा। फ़िज़िकल ज़रूरतें तो पूरी हो जाएंगी लेकिन मानसिक ज़रूरतें नहीं।

खालीपन से भर जाना

बाहर से आपको लगेगा के सारे लोग बातें करते हैं या सामने वाले को भी लगेगी कि कितने कूल हो आप लेकिन गहराई से सोचने पर पता चलेगा कि आपके अंदर काफ़ी ख़ालीपन है। आपके पास ऐसे लोग नहीं होंगे जो सही मायने में आपको समझ सके और आप अपने दिल की बात कर सकें।

असंतुष्ट रहना

जितने ज्यादा विकल्प, उतनी ज्यादा असंतुष्टि। यह बात अक्सर कैज़ुअल रिश्ते या हुकअप कल्चर में सही साबित होती दिखती है। आप बहुत से लोगों को चुन सकते हैं। किसी भी ऐप पर जाओ और बस स्वाइप करो लेकिन एक समय बाद कन्फ़्यूज़न और असंतुष्टि की आपकी ज़िंदगी में एंट्री हो जाएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *