हमें लगता है कि हमारे दोस्त अच्छे होते हैं, वे कभी हमारे लिए गलत नहीं सोचते हैं। लेकिन ऐसा सोचना कभी-कभी आपके लिए गलत हो सकता है। हो सकता है आपके दोस्त आपके शुभचिंतक हों लेकिन हर कोई आपका दोस्त नहीं हो सकता है। आसपास कई ऐसे लोग होते हैं जो खुद को आपका दोस्त बताते होंगे, लेकिन असल में वो धोखा देने में माहिर होते हैं। उनकी नीयत का अगर पता चल जाए तो खुद को खुशकिस्मत समझें और उनके खिलाफ डिफेंसिव हो जाएं।

इमोशन और वैल्यूज को न समझना

धोखेबाज दोस्तों को हमेशा अपने फायदों से मतलब होता है। वे आपके इमोशन और वैल्यूज के बारे में कभी नहीं सोचते। इसलिए उनकी बातों में आकर अपनी वैल्यूज खराब न करें और पूरी तरह उन पर अटल रहे। अगर आपको लग रहा है कि आपका दोस्त गलत रास्ते पर ले जा रहा है आपको या आपकी सलाह को नहीं मानता तो ये इस बात का इशारा हो सकता है।

वादा करने की गंदी आदत

धोखेबाज दोस्तों की अक्सर ये आदत होती है कि वे कहते कुछ और हैं, करते कुछ और हैं। ये लोग वादे बड़े बड़े करते हैं लेकिन उन पर अमल नहीं करते। आपका दोस्त भी ऐसे ही करता है तो आप भी सतर्क हो जाएं।

इमोशनली तैयार रहें

ये लोग आपको मानसिक रूप से कमजोर कर सकते हैं। बार-बार आपको दोषी ठहराएंगे, आपकी कमजोरियों का मजाक बनाएंगे या कोशिश करवाएंगे आपको नीचा फील करवाने की। इसलिए अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं और खुद को अफेक्ट न होने दें।

लिमिट में रहने को कहें

ऐसे लोग अक्सर आपके मामलों में लिमिट क्रॉस करते हैं। इसलिए पर्सनल लाइफ में उन्हें न ही घुसने दें और सीमित दूरी बनाकर चलें।

इन सबके अलावा आप खुद से ईमानदार रहें। दिल की सुनें और भावनाओं का सम्मान करें। अगर आपको किसी दोस्त के साथ अच्छा महसूस नहीं होता या नेगेटिव फील करते हैं तो अभी से दूरी बना लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *