काफी लोग मोशन सिकनेस का शिकार हो जाते हैं। ये ज्यादातर ट्रेन या बस में सफर करने से होता है। मोशन सिकनेस में उल्टी जैसी समस्या होती है जिससे ट्रिप के दौरान लोग काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। कई लोग आम दिनों में भी उल्टी जैसा महसूस करते हैं या फिर जी मिचलाने की समस्या हो जाती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या हो जाती है तो यहां जानें उसके समाधान के तरीके।
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपको उल्टी आ जाती है तो इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि मोशन सिकनेस, फूड प्वॉइजनिंग, खराब डाइजेश आदि। ऐसे में ये घरेलू उपाय आपकी उल्टी रोकने में मदद कर सकते हैं।
इलाईची
अगर आपको उल्टी जैसा महसूस होता है तो हरी इलाईची के सेवन से इसे ठीक किया जा सकता है। मन का मचलना और साथ ही उल्टी की समस्या का समाधान हरी इलाईची से हो जाएगा।
नींबू
नींबू में पाए जाने वाला विटामिन-सी उल्टी को रोकने में काफी कारगर है। इसे ड्रिंक बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
सौंफ
सौंफ को माउथफ्रेशनर के रूप में तो इस्तेमाल किया जाता है साथ ही उल्टी को रोकने में भी असरदार है। इसे आप जैसे मर्जी खा सकते हैं। सौंफ को खाने में कोई तरीका नहीं है।
लौंग
लौंग हर एक घर में आसानी से मिल जाती है। उल्टी को रोकना चाहते हैं तो मुंह में लौंग रखकर इसे रोका जा सकता है। इसके अलावा चम्मच भर लौंग उबाल कर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
