जवानी के दौर में शरीर सबसे बढ़िया कंडीशन में रहता है। एक-एक मसल्स और अंग ताकत से भरा होता है। इस पूरी ताकत को दिमाग से कंट्रोल किया जाता है। मगर बुढ़ापा आते-आते इसकी ताकत कमजोर होने लगती है जो लोग बुढ़ापे में दिमाग को तंदरुस्त रख पाते हैं, उनका ही बुढ़ापा ढंग से कट पाता है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका शेरावत के अनुसार, जितने भी लोग 30 या 40 की उम्र में हैं, उन्हें अपने रहन-सहन का ध्यान रखना चाहिए। इस उम्र में जो लोग लाइफस्टाइल का ध्यान नहीं रखते हैं उन्हें बुढ़ापे में डिमेंशिया और पार्किंसन जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी के लिए तैयार रहना चाहिए। ये बीमारी न्यूरोडिजेनेरेटिव प्रॉब्लम हैं, जिसमें ब्रेन सेल्स धीरे-धीरे नष्ट होना शुरू हो जाते हैं। इस बीमारी के कुछ मामले जेनेटिक्स होते हैं मगर कुछ मामलों के पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल हो सकती है जिसमें एक्सरसाइज न करना, मसल्स स्ट्रेंथनिंग न करना, सही डाइट न लेना, वर्कआउट नहीं करना, स्ट्रेस बहुत ज्यादा लेना या मैनेज नहीं कर पाना शामिल है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DB0SInjgFjp/?utm_source=ig_web_copy_link
बीमारी को करें मैनेज
अगर आपको जवानी में डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, मोटापे या इंसुलिन रेजिस्टेंस की दिक्कत है तो इस बीमारी को कंट्रोल करें। अगर यह लाइफस्टाइल से ठीक नहीं हो तो डॉक्टर की मदद लें। मगर इन्हें बेकाबू न होने दें।

दिमाग को आराम दें
दिमाग को आराम देना जरूरी है ताकि वो खुद को रिपेयर और रिलैक्स कर सके। इसके लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें ज्यादा ओवरथिंक या मल्टी टास्क करने की कोशिश न करें। इससे तनाव मैनेज करने में मदद मिलेगी।
एक्सरसाइज और मेडिटेशन
वर्कआउट और एक्सरसाइज बहुत जरूरी है शरीर को मजबूत बनाने के लिए 30 मिनट की वॉक या एरोबिक्स और साथ में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। साथ ही दिमाग को हेल्दी बनाने के लिए मेडिटेशन करें। यह भी दिमाग की एक्सरसाइज होती है।

दिमाग के लिए हेल्दी डाइट
ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए 30 से 40 की उम्र में ब्रेन के लिए हेल्दी डाइट लेना शुरू कर दें। डाइट के अंदर ओमेगा-3, प्रोटीन, फाइबर बढ़ाएं। इसके लिए अखरोट, टोफू, खीरा जैसे फूड खाएं। साथ ही हेल्दी सीड्स आप खा सकते हैं।
