धनिया एक ऐसा मसाला है, जो हर दिन खाना पकाने में इस्तेमाल होता है। बिना इसके सब्जी में स्वाद नहीं आता यह मसाला स्वाद के साथ सेहत भी देता है इसलिए धनिया पाऊडर प्रमुखता के साथ भोजन बनाने में इस्तेमाल होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, और विटामिन-के, पत्तियों में फोलेट, पोटैशियम, और मैंगनीज आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक, सेलेनियम कार्बोहाइड्रेट, फैट, डाइटरी फाइबर मौजूद होता है। कुछ लोग इसका जूस भी नियमित पीते हैं। यह आंख, बाल, स्किन से पेट तक ख्याल रखता है, लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। यदि फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। आज के इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि रोज धनिया पत्ती का जूस पीने वालों को क्या नुकसान हो सकते हैं।
हार्ट अटैक की संभावना
हर दिन धनिया जूस पीने से किडनी फंक्शन पर असर हो सकता है। यह मूत्रवर्धक होता है, इसके ज्यादा सेवन से हार्ट अटैक भी आ सकता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है।

त्वचा संबंधी एलर्जी
धनिया जूस का सेवन ज्यादा करने से त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। सांस लेने में तकलीफ होगी, पेट की दिक्कत होगी वहीं, हर दिन इसका सेवन करने से खनिजों या इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है।
लीवर की परेशानी में न करें सेवन
इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में जलन, उल्टी, दर्द, सूजन, चक्कर की समस्या हो सकती है। वहीं, जिन लोगों को लीवर की दिक्कत होती है उन्हें भी इसका जूस पीने से बचना चाहिए।

फायदे
धनिया जूस से तनाव कम होता है, इसमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए यह हड्डियों के लिए अच्छा होता है। इससे आंख की रोशनी मजबूत होती है। इससे त्वचा की जलन कम होती है, यह वजन घटाने में भी मदद करता है। मुंहासे की दिक्कत दूर होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
