अक्टूबर का महीनों त्योहारों से भरपूर माना जाता है। आज बड़ी दिवाली मनाई जा रही है। हर कोई इन दिनों को खूब एंजॉय करता है। लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और तरह-तरह की चीजों को खाना पसंद करते हैं। कई लोग तो घर में ही तला-भुना बनाते हैं और उसका लुत्फ उठाते हैं। खासकर, दिवाली वाले दिन दूसरों बधाईयां और तोहफे देने के साथ-साथ काफी ज्यादा मात्रा में मिठाईयां खा लेते हैं। यह बात तो आप सभी जानते हैं कि किसी भी चीज की अति सही नहीं होती लेकिन, जान-अनजाने त्योहार के इस मौमस में हममें से ज्यादातर लोग ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। ऐसी कंडीशन में जरूरी है कि आप अपनी बॉडी को डिटाक्स करें। डिटॉक्स करने के लिए आज आपको कुछ टिप्स बताते हैं जो आपके काम आएंगे। आइए जानते हैं।

बैलेंस्ड डाइट लें

फेस्टिवल्स के दौरान अक्सर लोग अनहेल्दी चीजों को ज्यादा मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं। त्योहार के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए जरूरी है कि आप बैलेंस्ड डाइट लें। बैलेंस्ड डाइट की मदद से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे बैलेंस्ड डाइट में आप फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन जैसी चीजें खा सकते हैं। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए प्रोसेस्ड फूड आइटम और शुगर युक्त चीजों से दूर रहें।

कैफीन से दूरी बनाएं

त्योहारों के दिनों में लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं। तोहफे देते हैं मिठाईयां बांटते हैं इस तरह के मेल-मिलाप के कारण कैफीन का सेवन भी काफी बढ़ जाता है। आपको चाहिए कि बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए फेस्टिवल्स के बाद कैफीन का सेवन सीमित कर दें। इसके अलावा, अपने लिवर को आराम देने के लिए शराब से दूर रहें ध्यान रखें कि शराब ओवर ऑल हेल्थ को नेगेटिवली नुकसान पहुंचाएगी।

बॉडी को हाइड्रेट रखें

दिवाली या फेस्टिवल्स के कारण आपको बहुत ज्यादा अनहेल्दी चीजों का सेवन कर लेते हैं। ऐसे में बॉडी में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं, इसे कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें। इससे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद मिलेगी। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी न पिएं, बल्कि हर्बल-टी भी अच्छा ऑप्शन रहेगा।

एक्सरसाइज करें

फेस्टिवल्स में तरह-तरह के पकवानों का स्वाद चखने के कारण कई लोगों का बॉडी वेट भी बढ़ जाता है। यह बॉडी में टॉक्सिन्स की मात्रा को बढ़ा सकता है। इसे कम करने के लिए और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। यह आपकी हेल्थ के लिए सही रहेगा। इसके अलावा, रोजाना 7-8 घंटे की नींद भी जरूर लें। इससे बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलेगी।

फाइबर डाइट लें

बॉडी डिटॉक्सफिकेशन के लिए फाइबर जरुरी होता है। वैसे भी दिवाली और अन्य त्योहारों में लोग अक्सर मैदे से बनी चीजें खा लेते हैं। ऐसी चीजों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या बढ़ जाती है। वहीं, यदि आप फाइबर जैसे फलियां, साबुत अनाज डाइट में शामल करते हैं, तो इससे पाचन क्षमता में सुधार होगा। इसके अलावा, बॉडी भी डिटॉक्स होगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *