यंग लोगों में पीठ दर्द की समस्या आज के समय में काफी आम है। खासकर, ऑफिस में काम करने वाले लोगों में पीठ, कमर और गर्दन दर्द की समस्या बनी ही रहती है। पीठ में दर्द होने के कारण न सिर्फ आपको बैठने या सोने में समस्या आती है, बल्कि ये आपके ऑफिस के काम को भी प्रभावित करता है। दरअसल, ऑफिस में गलत तरीके से बैठने और कुछ खराब आदतों के कारण आप में पीठ दर्द की समस्या होती है, जिससे राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आदतों में बदलाव करें और पोश्चर को ठीक कर लें। ऐसे में आइए जानते हैं की ऑफिस में आप किन बातों पर ध्यान रखकर पीठ दर्द से राहत पा सकते हैं।

आंखों के स्तर पर रखें मॉनिटर

अपने मॉनिटर को इस तरह रखें कि स्क्रीन आपकी आंखों के स्तर पर हो। इससे गर्दन पर दबाव कम पड़ता है और खराब मुद्रा से बचने में मदद मिलेगी।

नियमित ब्रेक लें

हर 25-30 मिनट में, खड़े होने, स्ट्रेच करने और इधर-उधर घूमने के लिए थोड़ा ब्रेक लें। इससे आपके शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर रहेगा, पीठ और गर्दन में अकड़न की समस्या से भी राहत मिलेगी।

कुर्सी का सही सेटअप

अपनी कुर्सी को इस तरह से सेट करें कि आपकी पीठ के निचले हिस्से को अच्छी तरह से सहारा मिल पाए। आपके पैर जमीन पर मजबूती से टिके हों और आपके घुटने 90 डिग्री के कोण पर हों ताकि आपकी पीठ के निचले हिस्से पर दबाव कम हो।

स्वस्थ खाने की आदतें

काम के दौरान खूब पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें। ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से बचें और ध्यान रखें कि आप मांसपेशियों के स्वास्थ्य और स्वास्थ रहने के लिए पर्याप्त प्रोटीन का सेवन जरुरी है।

कीबोर्ड और माउस की स्थिति का ध्यान रखें

अपने कीबोर्ड और माउस को अपने शरीर के करीब रखें ताकि आपकी बाहें ज्यादा न खिंचें। इस बात को तय करें कि आपके हाथों की कलाई कुर्सी के आर्मरेस्ट पर टिकी हों ताकि कंधे का तनाव कम हो।

इस बात का भी रखें ध्यान

इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने वर्कप्लेस पर लंबे समय तक काम करने के दौरान किसी भी तरह की होने वाली परेशानी को कम कर सकते हैं और पीठ या कमर के दर्द के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *