हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे काम के चलते काफी थका हुआ महसूस करते हैं और खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते। उन्होंने अपनी वर्क-लाइफ बैलेंस के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वे खुद को समय देने के अलावा आगे के बारे में सोचते रहते हैं कि आगे करना क्या सही रहेगा और क्या नहीं। उन्होंने बताया कि काफी समय से अपने आप को वे इस स्थिती में महसूस कर रहे हैं।

Work Burnout

वर्क बर्नआउट की बात करें तो आज के समय में हर कोई इससे गुजर रहा है। जब कोविड आया तो उसकी वजह से वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा गया, जिससे लोगों का वर्क-लाइफ बैलेंस प्रभावित हो गया। लोग अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहे हैं जिस वजह से उनका शारीरिक और मानसिक रूप कमजोर हो रहा है। चलिए जानते हैं वर्क बर्नआउट के कुछ लक्ष्ण।

नींद लेने में परेशानी – जब बर्नआउट होता है तो सोने में कठिनाई होती है, या फिर नींद पूरी नहीं हो पाती। लोग सोकर उठने के बाद भी थके हुए महसूस करते हैं।

भूख में बदलाव- अगर आपको बर्नआउट होगा तो जरूरत से ज्यादा खाना खाने लगेंगे या कुछ खाने से एकदम दूर हो जाएंगे।

इमोशनल थकान – बर्नआउट का सबसे महत्वपूर्ण संकेत है इमोशनल रूप से थका महसूस करना। व्यक्ति दूसरों से बात नहीं करना चाहता, खुद को समाज से कटा हुआ महसूस करता है।

थकावट – जब लगातार सिरदर्द, थकान महसूस हो और रोजाना के कामों में मन न लगे तो इसका मतलब है कि व्यक्ति क्रोनिक थकान से जूझ रहा है।

बार-बार तबीयत बिगड़ना – जब हम लगातार थकान और तनाव को महसूस करते हैं तो हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे व्यक्ति जल्दी बीमार हो जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *