आयुर्वेद में सभी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज जड़ी-बूटियों के जरिए किया जाता है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां बताई हैं, जो बीमारियों को जड़ से खत्म करने में असरदार मानी जाती हैं। कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन सिर्फ आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर किया जाता है, तो वहीं कुछ जड़ी-बूटियां ऐसी होती हैं, जिनका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के भी आसानी से किया जा सकता है। इनमें अश्वगंधा और विदारीकंद भी शामिल हैं। आप तनाव और चिंता मुक्त रहने के लिए भी अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा भी अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे खाने के फायदे।
शरीर को मिलेगी एनर्जी
अगर आपको कमजोरी और थकान महसूस होती है तो आप अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों का सेवन करने से शरीर की थकान और कमजोरी दूर होगी। यदि आप कुछ दिनों तक नियमित रूप से अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी।

पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंद
अश्वगंधा और विदारीकंद पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता बेहतर रहेगी। यह पुरुषों में यौन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। अगर आपको शुक्राणुओं या किसी अन्य समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत
बढ़ती उम्र में ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोग दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर का सहारा लेते हैं। यदि आपको भी जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, तो आप अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करें। अश्वगंधा और विदारीकंद, जोड़ों के दर्द से राहत दिलवाएगी। आप इन दोनों का एक साथ सेवन करके जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।
कब्ज से मिलेगी राहत
खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों को कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता है। यदि आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करना फायदेमंद रहेगा है। विदारीकंद पाचन को बेहतर बनाने में मदद करेगी। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

नींद में होगा सुधार
अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करने से नींद से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी। यदि आपको नींद से संबंधी समस्या है, तो आप अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होगा। नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप इनका सेवन रात के समय कर सकते हैं।
