हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से अहोई अष्टमी विशेष है। इस दिन अहोई माता की पूजा का विधान है। मान्यताओं के अनुसार, अहोई माता मां पार्वती का ही स्वरूप हैं। इस साल 24 अक्‍टूबर को अहोई अष्टमी व्रत रखा जाएगा। इस द‍िन माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, अहोई अष्टमी में निर्जला उपवास रखने से, शरीर में पानी की कमी एक बड़ी चुनौती होती है, खासकर जब मौसम थोड़ा गर्म हो। निर्जला व्रत के दौरान पानी पीना वर्जित होता है लेकिन कुछ पेय पदार्थ हैं जो उपवास से पहले सेवन करने से आपके शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रख सकते हैं। इन पेयों का सेवन उपवास से एक रात पहले या सुबह के समय आप कर सकते हैं ताकि आप एनर्जी और हाइड्रेशन को बरकरार रख पाए। आइए आज आपको ऐसी 5 ड्रिंक्स बताते हैं जिनका सेवन आप अहोई अष्टमी के उपवास से पहले कर सकते हैं।

सौंफ और मिश्री का पानी

सौंफ में शीतल गुण होते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं वहीं मिश्री प्राकृतिक रूप से मिठास देती है और यह पेय आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे। इसका सेवन करने से पेट शांत रहेगा और गैस की समस्या भी नहीं होती। रातभर सौंफ को पानी में भिगो दें, सुबह इसे छानकर मिश्री के साथ मिलाएं और पिएं। यह एक आसान और प्रभावी पेय है जो उपवास के दौरान तरोताजगी बनाए रखेगा।

पुदीना और नींबू का शरबत

न‍िर्जला उपवास रखने से पहले पुदीना और नींबू का शरबत पिएं। यह हल्‍के गर्म मौसम में शरीर को शीतलता प्रदान करेगा। नींबू में विटामिन-सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएगा और पुदीना प्राकृतिक रूप से ठंडक देगा। पानी में नींबू का रस, पुदीना पत्ते और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और पिएं। यह ड्रिंक आपको तुरंत हाइड्रेटेड और तरोताजा महसूस करवाएगी।

छाछ

छाछ एक प्राचीन भारतीय पेय है यह आपके पाचन को बेहतर बनाएगा और शरीर को ठंडा रखेगा। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। उपवास के दौरान छाछ का सेवन आपको दिनभर हाइड्रेटेड और एनर्जेट‍िक बनाए रखेगा। दही में पानी मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें। इसमें काला नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाएं। यह स्वादिष्ट और पाचन के लिए लाभकारी है इसे आप उपवास से पहले पी सकते हैं।

नारियल पानी

यह भी सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम होते हैं। न‍िर्जला व्रत से पहले अगर आप इसे पी लें, तो यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करेगा और दिनभर की ऊर्जा को भी बनाए रखेगा। नारियल पानी हल्का और प्राकृतिक पेय है, जो पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। ताजे नारियल को काटकर उसका पानी पी सकते हैं। इसमें किसी अन्य सामग्री को म‍िलाने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला सकते हैं।

धनिया का पानी

न‍िर्जला उपवास से पहले डाइट ट‍िप्‍स की बात करें, तो शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है और हाइड्रेशन के ल‍िए व्रत से पहले, जीरा और धनिया का पानी प‍िएं। यह शरीर को ठंडक प्रदान करेगा और पाचन में मदद करेगा। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करेगा, जिससे ड‍िहाइड्रेशन की समस्‍या नहीं होगी, इसके नियमित सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी। रातभर एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा और एक चम्मच धनिया भिगो दें, सुबह इसे छानकर पिएं। आप इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए थोड़ा नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *