आज के समय में डार्क सर्कल्स की समस्या से कई लोग परेशान हैं। यह समस्या न सिर्फ वयस्कों में, बल्कि किशोरों में भी देखी जा रही है। दरअसल, लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर समय बिताने, अनियमित नींद, तनाव और खराब खानपान जैसी आदतें आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या को बढ़ाती हैं। डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे के काले घेरे न सिर्फ आपकी खूबसूरती को प्रभावित करते हैं, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डालते हैं। डार्क सर्कल्स से राहत पाने के लिए कई लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का सहारा भी लेते हैं, लेकिन इनका कुछ खास असर नहीं होता असल में, डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए सही देखभाल, अच्छी नींद, बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। इसके साथ ही, योग और प्राचीन आयुर्वेदिक उपायों, जैसे कि मकर मुद्रा का अभ्यास करने से भी इस समस्या से राहत मिलेगी। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं मकर मुद्रा के फायदे।

क्या है मकर मुद्रा?

मकर मुद्रा को योग और आयुर्वेद में एक बहुत ही प्रभावी मुद्रा माना गया है, इसका प्रयोग खासकर आंखों की देखभाल के लिए किया जाता है। इस मुद्रा को करने से आपके शरीर में एनर्जी का प्रवाह यानी एनर्जी फ्लो अच्छे से होता है, जिससे आंखों के आसपास की त्वचा को आराम मिलता है। यह मुद्रा आंखों के नीचे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिससे डार्क सर्कल्स की समस्या धीरे-धीरे खत्म होती है।

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए मकर मुद्रा

इससे डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट रोजाना इस मुद्रा को करें इसके अलावा, सही पोषण भी जरूरी है। मकर मुद्रा का अभ्यास करते समय, गहरी सांसें लें और मन को शांत रखने की कोशिश करें। यह न सिर्फ आपकी आंखों को आराम देगी, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करेगी, जो डार्क सर्कल्स का बड़ा कारण होता है।

आंखों की थकान होगी कम

लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन, मोबाइल या टीवी देखने से आंखों पर काफी ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसे में इस मुद्रा को करने से आंखों को आराम मिलता है और यह मुद्रा आंखों की थकान को भी कम करती है।

नींद आएगी अच्छी

अच्छी नींद न लेने से भी डार्क सर्कल्स की समस्या होती है। मकर मुद्रा से शरीर को आराम मिलता है और यह अच्छी नींद को बढ़ावा देती है, इससे डार्क सर्कल्स कम होते हैं।

मानसिक तनाव होगा कम

यह मुद्रा मानसिक तनाव को कम करने में भी बेहद लाभकारी है। तनाव डार्क सर्कल्स का एक बड़ा कारण होता है और इस मुद्रा से तनाव कम होने पर डार्क सर्कल्स की समस्या भी कम होगी।

ये टिप्स भी आएंगे काम

मकर मुद्रा के साथ-साथ अगर आप कुछ और आदतें भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो डार्क सर्कल्स की समस्या से तेजी से छुटकारा पा सकते हैं।

बादाम का तेल

रात को सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे बादाम का तेल लगाना डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करेगा। बादाम का तेल आंखों के आसपास की त्वचा को नमी देता है और इससे त्वचा में निखार भी आएगा।

फल खाएं

रोजाना फलों का सेवन करने से त्वचा और आंखों की सेहत अच्छी होती है। फलों में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार साबित होंगे।

आंखों को दें आराम

लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। हर 20 मिनट के बाद ब्रेक लें और अपनी आंखों को आराम दें। इससे आंखों की थकान कम होगी और डार्क सर्कल्स की समस्या से राहत मिलेगी।

पूरी नींद लें

पर्याप्त नींद लें, इसके लिए रोज समय पर रात में सोएं और सुबह समय पर उठें।

इस बात का भी रखें ध्यान

यह मुद्रा डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए एक प्रभावी रहेगी। यदि इसे नियमित रूप से किया जाए, तो न सिर्फ आपकी आंखों की थकान कम होगी, बल्कि आपकी त्वचा में भी सुधार आएगा। इसके साथ ही स्क्रीन ब्रेक, बादाम का तेल और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा पा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *