हर कोई स्वस्थ, मुलायम और चमकदार घने बाल चाहता है। उसके लिए बहुत से पापड़ बेले जाते हैं। इस चक्कर में हम प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं, लेकिन कहीं बार उनका गलत असर पड़ जाता है और पैसे भी बर्बाद हो जाते हैं। लेकिन अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ सुझाव दे रहे हैं, जिसकी मदद से आपके बालों का सुधार हो सकता है।

रोजाना Hair Spa

अगर बाल रूखे और खराब हो जाएं तो आपको उन्हें पोषक तत्व देने की जरूरत है। इसके लिए आप नियमित रूप से हेयर स्पा कर सकते हैं। हेयर स्पा के समय आप रसोई में मौजूद चीजों से एक हेयर मास्क बना लें। जिसकी मदद से वे मजबूत बनेंगे और चमक वापिस आएगी।

Scalp Massage

बॉडी मसाज तो ले ही लेते हैं, लेकिन स्कैल्प को भी मसाज देना नहीं भूलना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है। बाल बड़े और घने होते हैं। मसाज की मदद से हेयर फ़ॉलिकल्स मज़बूत होते हैं और बालों के झड़ने पर लगाम लगता है।

कंघी की जगह Detangler

चाहते हैं कि आपके बाल कम टूटे और स्वस्थ रहें और साथ ही उन्हें एक अच्छा आकार मिले तो कंघी का यूज न करें। इसकी जगह आप डिटैंगलर चुन सकते हैं। ऐसा डिटैंगलर का चयन करें जो आपके बालों के हिसाब से हो।

Less use of Heat Tools

बाल धोने के बाद बालों को नैचुरली हवा में सूखाने की आदत डालें। अगर ज्यादा ज़रूरी हो तो कम टैम्प्रेचर पर ही सुखाएं। स्टाइल करने के बहुत अधिक हीट टूल्स का इस्तेमाल न करें। इसके साथ आप अपना खानपान अच्छा रखें और नियमित रूप से कसरत भी करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *