पीरियड्स लड़कियों के लिए एक आम समस्या है। लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता आए, इसलिए काफी कैंपेन भी चलाए जाते हैं। फिर भी समाज के बहुत से ऐसे एरिया है जहां इसके बारे में बात करने पर सही नहीं माना जाता। इस वजह से लड़कों को पीरियड्स क्या चीज होती है, उन्हें पता ही नहीं होता। ऐसी ही एक घटना लापता लेडीज फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा के साथ हुई।
पूरी घटना
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वे एक बार अपने बॉयफ्रेंड के साथ डांस क्लास से वापिस आ रही थीं तो उन्होंने कहा कि वे पीरियड्स पर हैं और सही तरह चल भी नहीं पा रही हैं। इस बात पर उनका बॉयफ्रेंड चौंक गया, क्योंकि किसी लड़की ने उससे पीरियड्स के बारे में बात नहीं की थी, ऐसे में वे उसे पूरा प्रॉसेस समझाती हैं।
फिर उनके बॉयफ्रेंड पैड्स दिखाने के लिए कहा, क्योंकि उसने कभी देखा नहीं था। लड़के ने बताया कि उसकी मम्मी उससे छुपा कर ही इसका इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस ने बैग में से पैड निकाला और देखने के लिए दिया।
लड़कों के भी होनी चाहिए इसकी नॉलेज
एक्ट्रेस का कहना है कि लड़कों को भी इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसका फायदा ये होता है कि अगर घर में माता न हो तो बड़ा भाई या पिता, बहन/बच्ची की मदद कर सकता है। बहुत बार ऐसा होता है कि आप किसी ऐसी स्थिती में फंस जाते हैं और आपको इस मामले के लिए किसी की जरूरत होती है और कोई महिला आसपास न हो तो ऐसे में आप किसी पुरुष की मदद ले सकती हैं।
पुरुष भी तभी ही मदद करेगा अगर उसे इसके बारे में पता होगा इसलिए कोशिश करें कि आप अपने घर के लड़कों को भी इसके बारे में जानकारी दें।
