करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए एक विशेष दिन होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूरे दिन भूखे रहकर व्रत करती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, और इसकी शुरुआत सरगी से होती है। सरगी सुबह सूर्योदय से पहले खाया जाने वाला भोजन होता है, जो व्रत के दौरान ऊर्जा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर आप भी करवाचौथ का व्रत रख रही हैं तो पूरा दिन ऊर्जावान रहने के लिए ये खास डाइट सरगी के दौरान जररू लें। चलिए इस डाइट के बारे में जानते हैं।

सरगी में क्या खाएं?

सूखे मेवे

बादाम, अखरोट और काजू जैसे मेवे ऊर्जा के अच्छे स्रोत होते हैं। ये न केवल लंबे समय तक ताजगी बनाए रखते हैं, बल्कि शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करते हैं।

दही

दही का सेवन पेट को ठंडा रखता है और हाइड्रेशन में मदद करता है। यह प्रोटीन और कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है।

फ्रूट्स

पपीता, सेब, अनार और केला जैसे फल पानी और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये शरीर को पोषण देने के साथ-साथ व्रत के दौरान हाइड्रेशन में भी मदद करते हैं।

नारियल पानी

यह प्राकृतिक हाइड्रेटर है, जो शरीर को तरोताजा रखता है और आवश्यक मिनरल्स भी प्रदान करता है। नारियल पानी पीने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।

मिठाई

हल्की मिठाइयां , जैसे रसगुल्ला या दूध आधारित मिठाई, ऊर्जा का अच्छा स्रोत होती हैं। इनका सेवन व्रत के दौरान मानसिक संतोष भी प्रदान करता है।

परांठे या रोटी

गेहूं का बना परांठा या रोटी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। ये लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होते हैं।

सरगी में क्या न खाएं?

बहुत तली-भुनी चीजें

तले हुए भोजन से पेट में भारीपन हो सकता है और प्यास अधिक लग सकती है, जिससे व्रत के दौरान असुविधा हो सकती है।

बहुत मीठा

अत्यधिक चीनी से दिन में थकावट हो सकती है और रक्त शर्करा में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए मीठे खाने से बचना चाहिए।

चाय या कॉफी

चाय और कॉफी डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती हैं, इसलिए इनका सेवन सुबह से पहले नहीं करना चाहिए।

मसालेदार खाना

मसालेदार भोजन पेट में जलन और प्यास को बढ़ा सकता है। ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए।

नमकीन खाना

अधिक नमक का सेवन भी प्यास बढ़ा सकता है, इसलिए इसे सरगी में न शामिल करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *