जिस तरह का आज का वातावरण हो गया है, हर जगह पॉल्यूशन ही पॉल्यूशन है। ऑयली खाना, पॉल्यूशन और प्रोसेस्ड फूड के कारण स्किन का डल होना काफी आम बात हो गई है। लड़कियां सावधानी से रोज स्किन केयर रूटीन करती तो हैं, लेकिन फिर भी कोई न कोई स्टेप्स रहे जाते हैं और उनमें से एक है, एसेंशियल ऑयल।
आपने बहुत बार लैवेंडर ऑयल, टी ट्री ऑयल, पेपरमिंट ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल जैसे एसेंशियल ऑयल के बारे में सुना होगा और आपको बता दें कि ये स्किन के लिए बहुत जरूरी हैं। एसेंशियल ऑयल पौधों के फूल, पत्ते, छाल और जड़ों के अर्क से प्राप्त किए जाते हैं। इनमें बहुत से गुण होते हैं। इन्हें लगाने से शरीर की कई समस्याएं जैसे सिर दर्द, स्ट्रेस आदि दूर होते हैं।
How to apply Essential Oil
इनकी कुछ बूदों को आप नारियल, जोजोबा या बादाम के तेल के साथ मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं। एक स्प्रे बोतल, पानी से भरा लें और उसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल लें। चेहरे को साफ करने के बाद उस पर स्प्रे करें। आप मॉइस्चराइजर या सीरम में भी एसेंशियल ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। जानें कौन सा एसेंशियल ऑयल रहेगा ठीक।
Lavender Essential Oil

लैवेंडर अपने शांत, सुखदायक, संतुलित गुणों के लिए जानी जाती है। इससे स्ट्रेस और एंग्जाइटी कम होती है। स्किन को हेल्दी रखने में ये बहुत फायदेमंद है।
Tree-Tea Essential Oil

हर एक ऑयल में अपनी-अपनी खूबी होती है। टी-ट्री एसेंशियल ऑयल अपने एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। इससे स्किन पर होने वाले मुंहासे, बालों की रूसी और त्वचा-खोपड़ी की समस्याओं के इलाज में मदद होती है।
Mint Essential Oil

ये शरीर को फुर्ती और एनर्जी देने वाले गुणों में जाना जाता है। इससे बालों की ग्रोथ तो होती ही है साथ-साथ मसल्स को भी आराम मिलता है।
Rosemary Essential Oil

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल सूजनरोधी और रोगों का दूर करने में लाभकारी है। ये बालों के स्वास्थ्य और घनत्व में सुधार करने में भी मदद करता है। इसके अलावा आप अपने डॉक्टर से भी सलाह जरूर लें, ताकि वो आपको आपके स्किन के हिसाब से बता सके।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
