करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस साल करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के खास मौके पर हर महिला की यह चाहत होती है कि वह सुंदर दिखें और सिर्फ पति ही नहीं परिवार का हर सदस्य उसकी खूबसूरती की तारीफ कर सके। ऐसे में महिलाएं सिर से लेकर पैर तक को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत कुछ करती हैं। खासतौर पर करवा चौथ पर महिलाएं बालों की चमक बढ़ाने के लिए कई तरह के सीरम, शैंपू और कंडीशनर ट्राई करती हैं लेकिन शैंपू, कंडीशन जैसी चीजें ड्राई और डैमेज बालों की नमी लौटाने में काफी लंबा समय लेते हैं। ऐसे में महिलाएं बालों को मुलायम और शाइनी बनाने और डैमेज को रिपेयर करने के लिए एवोकाडो और केले का मास्क ट्राई कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं बालों के लिए एवोकाडो और केले का हेयर मास्क बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में।
एवोकाडो और केले के हेयर मास्क बनाने के फायदे
. एवोकाडो में ए, डी और ई जैसे जरुरी विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही फैटी एसिड भी होते हैं जो स्कैल्प और बालों को पोषण देने में मदद करते हैं। केले में पोटैशियम और सिलिका भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।
. बालों में एवोकाडो और केले का मास्क लगाने से यह ड्राईनेस को खत्म करता है। इसके साथ ही एवोकाडो और केले का हेयर मास्क स्कैल्प को पोषण देकर, बालों का टूटना और गिरना भी रोकता है।

. एवोकाडो और केले का मास्क लगाने से बाल घने और मजबूत बनते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, बी, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं।
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
एवोकाडो – 1 पक हुआ
केला – 1 पका हुआ
जैतून का तेल – 1 बड़ा चम्मच
ऐसे बनाएं हेयर मास्क
. सबसे पहले एवोकाडो का गूदा निकालकर एक बड़े बाउल में रख लें।
. फिर गूदे को अच्छे से मैश करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
. एक पका हुआ केला लेकर इसको अच्छी तरह से मैश करके गूदा तैयार कर लें।
. अब एक बड़े बाउल में एवोकाडो का मैश, केले का गूदा मिलाएं।
. फिर मिश्रण में सबसे आखिर में 1 चम्मच जैतून का तेल डालकर मिक्स करें।

. बालों को शैंपू और पानी से अच्छी तरह के साथ क्लीन करके ये मास्क लगाएं।
.बालों में एवोकाडो और केले का मास्क आधे घंटे तक लगा रहने दें।
. फिर इस मास्क को माइल्ड शैंपू से धोने के बाद हल्के हाथों से सीरम का इस्तेमाल करें।
. एवोकाडो और केले का हेयर मास्क को लगाने के बाद आपके बाल पहले से ज्यादा मुलायम और शाइनी दिखने लगेंगे।
नोट: एवोकाडो और केले का हेयर मास्क एक DIY रेसिपी है। यदि आपको इस हेयर मास्क में मौजूद किसी चीज से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
